Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

पंजाब की केंद्रीय जेल में मंजर देख अधिकारियों के उड़े होश, नहीं थम रहा सिलसिला

फिरोजपुर जेल प्रशासन के जेल सुपरिंटेंडेंट सतनाम सिंह और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अर्पणजोत सिंह की दिशा निर्देशों अनुसार किए गए कड़े सुरक्षा के प्रबंधों के चलते हुए एक बार फिर से शरारती तत्वों के नापाक मंसूबों को जेल प्रशासन द्वारा फेल कर दिया गया है। शरारती तत्वों द्वारा पहले की तरफ फिर से फिरोजपुर जेल के अंदर टेप से लपेटकर पैकेट फैंके गए जो जेल के स्टाफ द्वारा कब्जे में ले लिए गए हैं और जब इन पैकेटों को खोलकर देखा गया तो इनमें से 31 मोबाइल फोन और 14 तंबाकू जर्दा की पुड़ियां देख होश उड़ गए।

शरारती तत्वों द्वारा आए दिन बाहर से साथ लगते खाली एरिया और रिहायशी क्षेत्र में से फिरोजपुर जेल के अंदर लगातार पैकटों में टेप से लपेटकर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ थ्रो किए जाते हैं और समय-समय पर जेल प्रशासन द्वारा ज्यादातर ऐसे पैकटों को पकड़ कर शरारती तत्वों को के मंसूबों को नाकाम किया जा चुका है ।

थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सरवन सिंह ने बताया कि जेल अधिकारियों द्वारा फिरोजपुर पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि शरारती तत्वों द्वारा जेल के अंदर पैकेट फैंके किए गए जिन्हें खोला गया तो उनमें से 31 मोबाइल फोन और 14 तंबाकू जर्दा की पुड़िया बरामद हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से जेल के अंदर पैकेट थ्रो करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.