Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पंचर की दुकान से लेकर टॉयलेट तक की दूरी..हाइवे पर अब एक स्कैन से मिल जाएगी सभी जानकारी

0

एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले साइन बोर्ड लगाया जाएगा. इनसे इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. वो इसके जरिए सड़क से जुड़ी जानकारी आसानी से ले सकेंगे. इन बोर्डों पर राजमार्ग का नंबर, दूरी, प्रोजेक्ट की लंबाई, आपातकालीन हेल्पलाइन (1033) नंबर भी दिया गया रहेगा. इससे वो किसी भी मुश्किल के समय में इस नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं.

पेट्रोल खत्म होने पर नहीं भटकना पड़ेगा

कई बार लंबी दूरी की वजह से पेट्रोल पंप को खोजने में असुविधा होती है. ऐसे में हाईवे पेट्रोल, टोल मैनेजर, और अन्य अधिकारियों के नंबर की जानकारी भी साइन बोर्ड में दी गई रहेगी. सफर करने वाले यात्री यहां से जानकारी लेकर पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से काम पूरा कर सकते हैं.

हॉस्पिटल और एमरजेंसी सर्विसेज की भी जानकारी

अगर सफर करने के दौरान किसी शख्स को अस्पताल जाने की आवश्यकता पड़ती है तो इससे जुड़ी जानकारी भी क्यू आर कोड की मदद से ली जा सकेगी. दूसरी चीजों की जानकारी जैसे कि शौचालय, पुलिस स्टेशन, रेस्तरां, टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग, पंचर की दुकान की जानकारी भई ले सकेंगे.

चार्जिंग स्टेशन के बारे में भी पता चलेगा

इन साइन बोर्ड के जरिए गाड़ियों की सर्विस, चार्जिंग स्टेशन को लेकर भी अपडेट दिया गया रहेगा. ये बोर्ड टोल प्लाजा, विश्राम स्थल, ट्रक लेबाय, और राजमार्ग के शुरुआत और अंत में लगाए जाएंगे. चार्जिंग स्टेशन की मदद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चलाने वाले गाड़ियों के चालकों को मदद मिलेगी और वो आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

इससे यात्रियों को जानकारी आसानी से मिलेगी, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी. उन्हें इन रास्तों से जाने में उनके सफर का अनुभव भी शानदार रहेगा. क्योंकि वो क्यूआर कोड के जरिए चंद सेकंड में सटीक और अपने जरूरत के हिसाब की जानकारी को ले सकेंगे. इस नए बदलाव से काफी सुविधा मिलने वाली है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.