Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बरपाया कहर, कार सवार महिला को मारी टक्कर

अमृतसर : अमृतसर में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के लाहौरी गेट के पास देर रात एक ट्रक चालक द्वारा कार सवार महिला को टक्कर मार दी है। जानकारी अनुसार महिला अपनी कार में जा रही थी, जब अचानक एक ट्रक चालक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। इस घटना से कार को काफी नुकसान पहुंचा। जब महिला के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रक चालक ने महिला के परिवार के सदस्यों को भी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार महिला का देवर इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाके के लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने पहले महिला की कार को टक्कर मारी और फिर जब महिला का देवर मौके पर मोटरसाइकिल से पहुंचा, तो उसे भी टक्कर मारने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि ट्रक चालक का नशा परीक्षण (डोप टेस्ट) कराया जाए, क्योंकि उन्हें शक है कि वह नशे में था। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने की वजह से ही इस तरह के हादसे होते हैं और इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और यदि मेडिकल रिपोर्ट में नशा करने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.