Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नफरत में भी कमाल की केमिस्ट्री, धनुष और कृति सेनन ने फिर जगाई रांझणा की याद

0

डायरेक्टर आनंद एल राय और सुपरस्टार धनुष की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. भूषण कुमार टी-सीरीज की अपकमिंग इंटेंस लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ का टीजर आज यानी 1 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस टीजर ने फैन्स के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है. फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ पहली बार कृति सेनन की जोड़ी नजर आने वाली है. टीजर देखकर लगता है कि इस फिल्म में प्यार, जुनून और दर्द की शानदार कहानी देखने मिलेगी.

 

टीजर में दिखा प्यार, आग और जुनून

फिल्म के टीजर को देखकर ये तो साफ है कि ये प्रेम कहानी बड़ी ही इंटेंस होने वाली है, जिसमें दिल टूटने का दर्द भी गहराई से दिखाया जाएगा. फिलहाल मेकर्स ने किरदारों या कहानी के बारे में ज्यादा नहीं बताया है, लेकिन फिल्म का टीजर प्यार, जुनून, गुस्सा और जोश से भरपूर है.

धनुष और कृति का नया अवतार

डायरेक्टर आनंद एल राय एक बार फिर अपने हीरो धनुष के काम से बहुत प्रभावित दिख रहे हैं. ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद, उन्होंने धनुष को एक और दमदार रोल दिया है. वहीं, कृति सेनन पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रही हैं और वो बिलकुल अलग अंदाज में दिख रही हैं. ऐसा लग रहा है कि ये नई जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर देगी.

ए आर रहमान और इरशाद कामिल का जादू

जिस फिल्म में ए आर रहमान का संगीत हो और इरशाद कामिल के बोल हों, उस फिल्म के साउंडट्रैक का मास्टरपीस बनना तो तय है. टीज़र में जो धुन सुनाई देती है, वो दिल को छू लेने वाली है और इसने फिल्म के संगीत के लिए उत्सुकता बढ़ाती है. सूत्रों की मानें तो कि ‘तेरे इश्क में’ के एल्बम में छह से सात गाने होंगे, जिनके लिए रहमान ने खूब मेहनत की है.

‘रांझणा’ का सीक्वल तो नहीं?

पहला लुक आने के बाद से ही लोगों को लग रहा था कि ‘तेरे इश्क में’ कहीं धनुष की फिल्म ‘रांझणा’ जैसी तो नहीं होगी. टीजर देखने पर भी लगता है कि ये ‘रांझणा’ की अगली कड़ी हो सकती है. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि इस बार वे पूरी तरह से नई कहानी और नए किरदार दिखा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.