Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

देशभर में प्री-मॉनसून, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक होगी झमाझम बारिश… पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. देश में प्री-मॉनसून साफ दिख रहा है. देश के मैदानी इलाकों में आंधी और बरसात लगातार जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बरसात और बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग रोजाना देश भर में मौसम का पूर्वानुमान जारी करता है. आइए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में आज भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से हल्की बरसात और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में अधिकतम 36- 38 और न्यूनतम तापमान 25- 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रह सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. राज्य की राजधानी लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर में बादल रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. येलो अलर्ट है.

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश

बिहार में तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिजली चमक सकती है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने बिहार के लिए यलो अर्लट जारी किया है. वहीं झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैसा मौसम

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं ((40-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू देखने को मिलेगी. वहीं छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान में मौसम का मिजाज मिला-जुला देखने को मिल सकता है. पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति कमजोर होगी.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.