Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

दूल्हे से दो महीने तक दूर रही दुल्हन, ससुराल आई तो सुहागरात पर प्यार से बोली- आप सो जाओ… फिर कर गई ये कांड

लुटेरी दुल्हन के कई किस्से सामने आते रहते हैं. कई लोग न चाहते हुए भी लुटेरी दुल्हनों के चंगुल में फंस ही जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हरदोई से. यहां एक दुल्हन शादी के बाद दो महीने तक ससुराल में रही. फिर जब ससुराल आई तो सुहागरात पर कांड कर गई.

मामला ऊंचाटीला मोहल्ले का है. यहां रहने वाला राम प्रताप यादव अपनी नई-नवेली दुल्हन को शादी के दो महीने बाद मायके से विदा करवाकर ससुराल लाया. 10 मई 2025 यानी शनिवार को वो पत्नी को विदा कराकर अपने घर लाया. अगले दिन यानी 11 मई को सुबह उसने देखा कि उनकी पत्नी घर से गायब है. काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली. तो उसने दुल्हन की तलाश शुरू की.

शादी कराने वालों ने छोड़ा साथ

राम प्रताप यादव ने इसकी जानकारी उनकी शादी की मध्यस्थता कराने वाले उन्ही के मोहल्ले ऊंचाटीला के दिनेश, बघराई के रहने वाले श्यामू और मल्लावां थाना के माझिया के रहने वाले कुलदीप को दी. आरोप है कि इन तीनों ने राम प्रताप यादव की कोई भी मदद करने से इंकार कर दिया. अब राम प्रताप ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई है.

राम प्रताप यादव ने क्या कहा ?

पीड़ित राम प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी दो महीने पहले महराजगंज के एक गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी. 10 मई को वो उसे विदा कराकर लाया और रात को खाना खाकर सो गया. सुबह उठा तो उसकी पत्नी, घर में रखे पत्नी के जेवर और 13 हजार रुपये भी गायब थे. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.