Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दुर्गा पंडाल में बस्तर के ढोकरा आर्ट की कलाकारी, ड्रैगन भी कर रहा श्रद्धालुओं का इंतजार

0

दुर्ग : पूरे देश में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. दुर्ग-भिलाई में भी नवरात्रि पर्व पर जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मूर्ति स्थापित की गई है. इस बीच भिलाई में दुर्गा पंडाल अलग-अलग थीम में बनाया गया. जहां भिलाई के सेक्टर 7 में ड्रैगन थीम पर पंडाल सजाया गया है.वहीं दूसरी ओर भिलाई पावर हाउस में बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट थीम पर पंडाल कारीगरों ने तैयार किया है.

ड्रैगन थीम पर सजा पंडाल : भिलाई के सेक्टर 7 युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ने इस बार ड्रैगन थीम पर दुर्गा पंडाल बनाया गया है. इस पंडाल में विशेष रूप से छोटे बड़े चलित ड्रैगन झांकियों को दिखाया गया है.जिसे कोलकाता से आए कारीगरों ने बनाया है. आपको बता दें कि गणेश पूजा के दौरान सेक्टर 7 के इसी जगह पर ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पंडाल बनाया गया था.जो लोगों को काफी पसंद आया था.

दुर्गा पंडाल में ढोकरा आर्ट की कलाकारी : वहीं भिलाई पावर हाउस के नेताजी सुभाष जागृति समिति ने लाल मैदान में ढोकरा आर्ट की थीम पर पंडाल बनाया है. इस पंडाल को भी कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है.पंडाल में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की कला और आदिवासियों के ढोकरा आर्ट पर समर्पित किया गया है. इसके साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया गया है. समिति का यह 54वां वर्ष है. हर बार की तरह इस बार भी अलग थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है.

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा का धरती पर आगमन होता है.दुर्गा माता के नौ रुपों के दर्शन श्रद्धालु करते हैं.भिलाई नगरी में नवरात्रि के अवसर पर अलग-अलग जगहों पर भव्य पंडाल सजाया जाता है. जिसे देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती है. ऐसे में इस बार अलग-अलग थीम में सजे दुर्गा पंडाल एक बार फिर श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे हैं.जहां आकर श्रद्धालु माता रानी के ना सिर्फ दर्शन करेंगे,बल्कि भव्य पंडाल की झांकी में अनोखे अनुभव का अहसास भी भक्तों को होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.