Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन कौनसा है, क्या भारत के पास है ये अचूक हथियार?

भारत-पाकिस्तान के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान ने तुर्की और दूसरे देशों के हथियारों के भरोसे भारत को निशाना बना रहा है. हालांकि भारत ने उनके सभी ड्रोन को चकनाचूर कर दिया है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन कौनसा है? क्या भारत के पास ऐसा अचूक हथियार है. आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के पास दुनिया का सबसे पावरफुल और खतरनाक ड्रोन MQ9 Reaper है. इस ड्रोन के फीचर्स आपको हैरान कर देंगे.

दुनिया का सबसे खतरनाक MQ-9 Reaper ड्रोन

MQ-9 Reaper दुनिया का सबसे खतरनाक और एडवांस्ड ड्रोन माना जाता है. इसे अमेरिका ने बनाया है और इसका इस्तेमाल दुश्मन की निगरानी, जासूसी और हमला करने के लिए किया जाता है. ये ड्रोन बहुत लंबे समय तक और ऊंचाई पर उड़ सकता है. इसके अलावा दुश्मन के ठिकानों पर चुपके से सटीक हमला कर सकता है.

इस ड्रोन की सबसे खास बात है इसकी ताकत और रेंज. MQ-9 Reaper की उड़ान की रेंज करीब 1900 किलोमीटर है और ये 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. इसकी रफ्तार लगभग 482 किलोमीटर प्रति घंटा है. ये ड्रोन एक बार में 1800 किलोग्राम तक फ्यूल लेकर उड़ान भर सकता है और 1700 किलोग्राम तक हथियार भी ले जा सकता है.

कैसे होता है कंट्रोल?

MQ-9 Reaper को जमीन पर बैठे दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स वीडियो गेम की तरह कंट्रोल करते हैं. इसकी लंबाई 36.1 फीट, विंगस्पैन 65.7 फीट और ऊंचाई 12.6 फीट होती है. इसका खाली वजन करीब 2223 किलोग्राम होता है.

हथियारों की बात करें तो इसमें 7 हार्ड प्वाइंट होते हैं. इस पर 4 AGM-114 हेलफायर मिसाइलें लगती हैं, जो हवा से जमीन पर सटीक हमला करती हैं. इसके अलावा इसमें दो GBU-12 Paveway II लेजर गाइडेड बम भी लगाए जाते हैं. ये हथियार इसे और भी खतरनाक बनाते हैं.

क्या भारत के पास ये ड्रोन है?

अब सवाल आता है कि क्या भारत के पास ये ड्रोन है? तो इसका जवाब है हां भारत और अमेरिका के बीच MQ-9 Reaper ड्रोन की डील पहले ही हो चुकी है. इस डील की कुल कीमत करीब 34,500 करोड़ रुपये है. भारत में इन ड्रोन्स के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग के लिए एक खास फैसिलिटी भी तैयार की गई है. जिससे इनका रख-रखाव देश में ही किया जा सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.