Logo
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को कर सकते हैं संपत्ति से बेदखल, हाईकोर्ट का आ... धीरेंद्र शास्त्री का Gen-Z पर बड़ा बयान: न रुकती है न झुकती है ये पीढ़ी; तेज गति के साथ सही दिशा भी ... टिकरी कलां में CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत पंजाब पुलिस में महिलाओं का मुख्यधारा में समावेश: फिल्लौर में प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू, DGP ने लॉन... पंजाब के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के भाव अमृतसर में अवैध माइनिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अजनाला में रेत से भरे 4 टिप्पर जब्त, दस्तावेजों की ज... जालंधर में मिठाई की दुकान में सेंधमारी: शटर तोड़कर तिजोरी से उड़ाई नकदी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच ... अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर मेजर सिंह: जग्गू भगवानपुरिया गै...
Header Ad

दिल दहला देने वाले हादसे में सरकारी School Teacher की मौत

फिरोज़पुर:  फिरोज़पुर के पास मोगा रोड पर एक सड़क हादसे में कंप्यूटर अध्यापिका नैंसी जैन पत्नी विशाल जैन निवासी फिरोज़पुर छावनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर मृतका के भाई के बयान के आधार पर थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि मृतका नैंसी जैन के भाई दीपाकर पुत्र स्व. विजय कुमार निवासी फिरोज़पुर छावनी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बीते दिन दोपहर करीब 2:00 बजे उसकी बहन नैंसी अपनी एक्टिवा पर मोगा रोड स्थित सुरजीत मेमोरियल स्कूल में अपने बच्चे के एडमिशन संबंधी जानकारी लेने जा रही थी। जब वह बस्ती भाग सिंह वाली के पास पहुंची, तो मोगा की ओर से एक तेज़ रफ्तार कार आई, जिसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बहन को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया और नैंसी की मौके पर ही मौत हो गई।

नैंसी फिरोज़पुर के ऐतिहासिक गांव बजीदपुर के सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अध्यापिका के पद पर तैनात थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.