Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

दिल्ली से लेकर यूपी तक बरसेंगे बादल, राजस्थान में आंधी; जानें-पहाड़ पर कैसा रहेगा मौसम

देश भर में मौसम मिजाज बदाला हुआ है. देश के मैदानी हिस्सों में आंधी और बारिश हो रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में राज्य में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली है.

राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री और 23 से 24 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में आज भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. आज राज्य में हल्की से बहुत हल्की बरसात देखने को मिल सकती है. बादल भी गरजेंगे और बिजली भी कड़केगी.

उत्तर प्रदेश में रात में प्रदेश मे हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम खुशनुमा है. साथ प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश भी हो रही है. आज और कल प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवा चलने की उमीद है.

बिहार में थमा बारिश का दौर

बिहार में करीब 10 दिनों से हो रही बरसात अब थम गई है. अब बारिश तो नहीं होगी, लेकिन हीट वेव और प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है. फिलहाल आसमान बिल्कुल साफ है और धूप खिली हुई है. आज खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, और जमुई के एक या दो जगहों पर हल्की बूंदा-बादी देखने को मिल सकती है. हालांकि ज्यादातर जिलों गर्मी लौट रही है. वहीं झारखंड के मौसम की बात करें तो राज्य के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज की रफ्तार (40 से 50 किमी प्रति घंटे) से हवाएं चल सकती हैं. हल्की बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है.

एमपी-राजस्थान में बारिश

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश देखी जा रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 55 से ज्यादा जिलों में बारिश आंधी और ओले गिरने की संभावना है. वहीं राजस्थान और गुजरात में आज तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं. राजस्थान के कई हिस्सों में अगले चार से पांच दिन आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान लोगों को लू से राहत रहेगी.महाराष्ट्र में सप्ताह के अंत तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में 9 मई तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.