Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पर मांगे सुझाव… आज कैग रिपोर्ट पर हंगामे के आसार

दिल्ली का बजट 24 से 26 मार्च तक पेश होगा. ये जानकारी सोमवार को राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है. उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली के बजट को 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. हम जनता की सारी आकांक्षाओं की पूर्ति के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए कृत्य संकल्पित हैं.

सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेगी. ये बजट विकसित दिल्ली बजट है. 5 मार्च को महिलाओं को बुलाया गया है कि वह अपना सुझाव दें. इसके अलावा 6 को व्यापारियों, 7 को किसान को, अवैध कॉलोनी के लोगों को दिल्ली विधानसभा बुलाया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक नया अध्याय लिखा जाएगा. विधानसभा में आज कैग हेल्थ रिपोर्ट पर चर्चा होगी. दिल्ली के सामने आम आदमी पार्टी सरकार एक्पोज हो चुकी है.

अरविंद केजरीवाल के पास कोई जवाब नहीं- हरीश खुराना

बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की दो रिपोर्ट पर ही कोई जवाब नहीं है, जबकि 14 रिपोर्टें अभी भी विधानसभा में पेश की जानी बाकी हैं. बीजेपी सरकार सीएजी की सभी रिपोर्ट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अभी रिपोर्ट आनी बाकी हैं. अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें कई जवाब देने हैं.

वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज विशेष उल्लेख में सदस्य अपने मुद्दे उठा सकेंगे. उसके बाद CAG पर चर्चा होगी, फिर आज नालों और सीवरों की सफाई को लेकर एक छोटी सी चर्चा होगी. सदन कानून के अनुसार चलेगा.

विधानसभा स्पीकर ने AAP के विधायकों पर लिया था एक्शन

दिल्ली विधानसभा में पेश की जा रही सीएजी रिपोर्ट की सीरीज ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है, जिसमें एक को छोड़कर लगभग सभी आप विधायकों को सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ विरोध करने के लिए तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया. 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में उस समय तनाव बढ़ गया जब स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सीएजी रिपोर्ट पेश किए जाने से पहले हंगामे के बीच आतिशी और गोपाल राय सहित आप विधायकों को निलंबित कर दिया. दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को संबोधित एक पत्र में निलंबन को विपक्ष के साथ अन्याय बताया और उनसे “लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” करने का आग्रह किया. विधायकों को 25 फरवरी को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.