Logo
ब्रेकिंग
Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3...
Header Ad

दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम

दिल्ली की बीजेपी सरकार 28 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र की बीमा पॉलिसी और वय वंदना योजना की शुरुआत करने जा रही है. इस योजना के तहत अब 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का पांच लाख तक का इलाज बिलकुल मुफ्त हो जाएगा. दिल्ली की पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र की इस योजना को लागू नहीं किया था. वहीं, अब दिल्ली में इस कार्ड का शुभारंभ हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर कहा कि मील का पत्थर साबित हो रही इस योजना से देश के लाखों बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं. लेकिन अब तक दिल्ली इससे वंचित रही क्योंकि द्वेष की भावना से पूर्व की केजरीवाल सरकार ने इसे दिल्ली में लागू नहीं किया था. अब दिल्ली के बुजुर्गों के पास भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे और उनकी चिंता भी कम होगी.

त्यागराज स्टेडियम से योजना का होगा शुभारंभ

दिल्ली में वय वंदन योजना लागू करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई. रेखा गुप्ता सरकार की ओर से 28 अप्रैल दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया जाएगा. उसी दिन से वय वंदना योजना के तहत स्वास्थ्य कार्डों का वितरण भी शुरू हो जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि होंगे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह करेंगे.

पीएम मोदी ने अपने-पराये का फर्क मिटाया- पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा, ’70 के बाद भी रहे आपकी सेहत शानदार, भाजपा सरकार से स्वास्थ्य का नया उपहार! VayVandanaCard… अब ना होगी बुजुर्गों को स्वास्थ्य की कोई चिंता, क्यूंकि मोदी जी की आयुष्मान वय वंदना आ रही खुशियां और सुकून लाने!.’ उन्होंने आगे लिखा कि बुढ़ापा और उसमे भी बीमारी हो तो अपने-पराये का फर्क दिखा जाता है. पीएम मोदी ने इस फर्क को मिटाया है. गरीब हो या अमीर, सभी से एक जैसा रिश्ता कायम किया है. 70 साल से ज्यादा के हर बुजुर्ग को बढ़िया अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया है.

उन्होंने लिखा, ‘अब दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार है तो केंद्र की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सभी को मिलेगा. आगामी 28 अप्रैल से दिल्ली में इस कार्ड का शुभारंभ हो रहा है. अब दिल्ली के बुजुर्गों के पास भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे और उनकी चिंता भी कम होगी. यह कार्ड मोदी सरकार की ‘आयुष्मान भव:’ की भावना को दर्शाता है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.