Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

दालबाटी और घी भिजवा दो… मां से फोन पर बोला छात्र और लगा ली फांसी

भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान नितिन विश्वकर्मा (17) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नितिन 12वीं कक्षा में पढ़ता था. मृतक नितिन रायसेन का रहने वाला था. वो भोपाल में पढ़ाई करने आया था. साथ ही नितिन फेब्रिकेशन वर्क करता था. ये पूरा मामला भोपाल के पिपलानी क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक ने बुधवार की सुबह मां से फोन पर बात की थी. उसने मां से कहा था कि आपके हाथ के खाने की याद आ रही है. चाचा के हाथ दालबाटी और घी भिजवा दो. वहीं देर रात जब चाच घर पहुंचे तो भतीजा उनके मृत अवस्था में मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए अभी ये पता नहीं चल पाया की नितिन ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है.

छोटा भाई काम और बड़ी बहन परीक्षा देने गई थी

बताया जा रहा है कि मृतक नितिन छोटे भाई निखिल और बड़ी बहन के साथ रहता था. छोटा भाई भोपाल में 10वीं कक्षा की प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है. साथ ही वो फर्नीचर का काम करता है. बड़ी बहन रायसेन के एक कॉलेज से पढ़ रही है. वो भाइयों की देखरेख के लिए भोपाल में रहती है. बुधवार को बहन की परीक्षा थी. वो परीक्षा देकर गांव वाले घर पर ही रुक गई. छोटा भाई काम गया था. इसी दौरान नितिन ने खुदकुशी कर ली.

पुलिस ने कमरे से शव निकाला बाहर

रात को चाचा घर पहुंचे उन्होंने नितिन को आवाजें दी, लेकिन काफी आवाजें देने के बाद भी गेट नहीं खोला गया तो उन्होंने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को फिर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलकर नितिन के शव को बाहर निकाला. पुलिस को नितिन की कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.