Logo
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट...
Header Ad

दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय विवाहिता की मौ’त, परिवार में मच गया कोहराम

फिरोजपुर :  फिरोजपुर के नजदीक खाई फेमेंकी बस अड्डा के पास (फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर) एक जबरदस्त हादसा हुआ जिसमें मोटरसाइकिल पर अपने पति के साथ जा रही करीब 36 वर्षीय महिला सोनिया रानी की मौत हो गई।

इस घटना को लेकर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा मृत्का के प्रति लाभ सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी जगराओं द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल चालक आकाशदीप पुत्र नामालूम वासी गांव झोक नोध सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मुद्दई लाभ सिंह ने बताया है कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ अपने ससुर जोगिंदर सिंह जो बीमार हैं ,का हाल-चाल पूछने के बाद जलालाबाद से वापस जगराओं जा रहे थे और शाम करीब 4:00 बजे जब वह बस अड्डा खाई फेमें की के पास पहुंचे तो एक पंजाब रोडवेज फिरोजपुर डिपो की बस सवारियां उतार रही थी और जब वह उस बस को क्रॉस करने लगा तब बस ड्राइवर ने बस को चला दी तो सामने से फिरोजपुर की ओर से लापरवाही तथा तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति ने बहुत ही तेज रफ्तार के साथ अपना मोटरसाइकिल शिकायतकर्ता के मोटरसाइकिल के बीच मार दिया जिससे शिकायतकर्ता के मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और उसकी पत्नी सोनिया रानी मोटरसाइकिल से गिर गई और और पंजाब रोडवेज की बस का टायर उसकी पत्नी सोनिया के सिर के ऊपर से निकल गया जिससे सोनिया की मौके पर मौत हो गई । उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार मोटरसाइकिल चालक आकाशदीप सिंह इस हादसे के लिए जिम्मेदार है जो बड़ी तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ मोटरसाइकिल चला रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.