Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

डिब्रूगढ़ से बठिंडा जेल लाए गए अमृतपाल के साथियों ने शुरू की भूख हड़ताल, लगाए ये आरोप

बठिंडा : असम की डिब्रूगढ़ जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किए गए ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इन बंदियों का आरोप है कि उन्हें न तो धार्मिक स्वतंत्रता दी जा रही है और न ही जेल नियमों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। भूख हड़ताल पर बैठे भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेका ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने तक की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन खुलेआम भेदभाव कर रहा है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। बाजेका ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से भी इस मुद्दे में हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उन्हें गुरु घर में मत्था टेकने की अनुमति नहीं मिलती और उनकी अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे। बाजेका ने आरोप लगाया कि जेल के बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो निजता का गंभीर उल्लंघन है।

वहीं दूसरी तरफ बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी बंदियों को जेल नियमों के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल पर बैठे बंदियों की मांग है कि उन्हें आम कैदियों की तरह मुलाकात न करवाई जाए, बल्कि विशेष ड्योढ़ी में मुलाकात की अनुमति दी जाए, जो जेल नियमों के अंतर्गत संभव नहीं है। गौरतलब है कि एन.एस.ए. हटने के बाद कुलवंत सिंह राऊके, हरजीत सिंह चाचा, बसंत सिंह दौलतपुरा और भगवंत सिंह बाजेका को बठिंडा सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.