Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ट्रेन से करते हैं सफर? तो फोन में होना चाहिए ये ऐप, मिलती हैं ढेरों सर्विस

ट्रेन से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं, आपको भी अगर ट्रेन की जर्नी पसंद है तो हम आप लोगों की सुविधा के लिए आज एक ऐसे सुपर ऐप के बारे में बताने वाले हैं जिसके जरिए आपको ढेरों सर्विसेज का फायदा मिलेगा. इस एक ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अलग-अलग सर्विसेज के लिए फोन में अलग-अलग ऐप्स को इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं रहेगी, SwaRail App हर उस व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है जो ट्रेन से सफर करता है.

SwaRail App Download करने का फायदा

इस ऐप में आप लोगों को ट्रेन टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग, ट्रेन रनिंग स्टेटस, PNR Status, सर्च ट्रेन, ऑर्डर फूड, रेल मदद और अपना फीडबैक भी दे सकते हैं. बुकिंग करनी हो या फिर खाना ऑर्डर करना हो, इन सभी सर्विसेज का फायदा आपको इस एक ऐप में ही मिल जाएगा.

ऐसे इस्तेमाल करें ऐप

इस सुपर ऐप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आप लोग मौजूदा Rail Connect की आईडी डिटेल्स से भी साइन-इन कर सकते हैं. अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो साइन-अप का भी ऑप्शन दिया गया है, आप डिटेल्स देकर अकाउंट क्रिकेट कर सकते हैं. अकाउंट बनाने के बाद साइन-इन करने के लिए यूजर आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड या फिर MPIN के जरिए अकाउंट लॉग-इन किया जा सकता है.

क्या सभी के लिए उपलब्ध है ये ऐप?

इस सुपर ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी CRIS द्वारा तैयार किया गया है. ये ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, इस ऐप को iOS यूजर्स के लिए कब तक लाया जाएगा फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है. एक बात जो यहां पर ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये ऐप बीटा टेस्टिंग में है, लेकिन जिस भी दिन इस ऐप का स्टेबल अपडेट रोलआउट किया जाएगा, ये ऐप आप लोगों के बहुत ही ज्यादा काम आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.