Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

झांसी में कुएं के अंदर मिली लड़की की सिर कटी लाश, दो बोरियों में डले थे बॉडी पार्ट्स… बदबू आने से खुला राज

उत्तर प्रदेश के झांसी से ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. यहां एक कुएं से अर्धनग्न अवस्था में युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है. लाश सड़-गल चुकी थी. जिसने भी इसे देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. उसके गायब अंगों तो तलाशा जा रहा है. साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये युवती कौन थी.

घटना टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, किशोरपुरा गांव के ही निवासी विनोद पटेल के खेत के पास महेबा रोड पर स्थित एक कुएं से अचानक तेज बदबू आने लगी थी. बदबू बढ़ने पर ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में दो बोरियां पाणिनी ऊपर उतरती हुई दिखाई दीं. लोगों को शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बोरियां बाहर निकालीं. अंदर का नजारा देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं.

ग्रामीणों के अनुसार, बोरियों में युवती के शरीर के अलग-अलग हिस्से भरे हुए थे, एक बोरी में गर्दन से कमर तक का हिस्सा मिला, जबकि दूसरी में कमर से जांघ तक का हिस्सा था. तो वहीं युवती के हाथ, पैर और सिर गायब थे. शव पर केवल मामूली कपड़े थे. इतना ही नहीं, शव को ऊपर आने से रोकने के लिए बोरियों में ईंट-पत्थर भी भरे गए थे.

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की, लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करीब तीन दिन पहले की गई होगी.

झांसी के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. आविद कुमार ने बताया- मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. शव के शेष अंगों और सिर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, लेकिन बारिश की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं. पुलिस आस-पास के गांवों और थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतका की पहचान हो सके.

आस-पास के गांव में भी दहशत

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए एसपी ने बताया- हत्या की बर्बरता से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी मृतका की पहचान छुपाना चाहता था. इसी वजह से उसके सिर और हाथ-पैर गायब कर दिए गए. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, चाहे मामला आपसी रंजिश का हो, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो, या फिर किसी संगठित अपराध से संबंधित. इस घटना ने न केवल किशोरपुरा बल्कि आस-पास के इलाकों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों ही नजर आ रहा है. लोग इसे जिले का सबसे विभत्स हत्या कांड मान रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो हत्या के समय, तरीके और संभावित कारणों पर रोशनी डाल सकती है. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है. कुएं से सिरकटी लाश मिलने की यह वारदात कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है. जबकि, पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.