Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

ज्योतिराव फुले पर फिल्म, दरभंगा में सभा… राहुल गांधी के बिहार में दलित-पिछ़़ड़ों पर फोकस

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष औरकांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. बीते पांच महीनों में यह उनका चौथा दौरा होगा. इस बार राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के 60 वरिष्ठ नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करेंगे. पार्टी ने इसके लिए राज्यभर के दलित छात्रावासों को चिन्हित किया है.

15 मई को राहुल गांधी दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसी मंच से वह कन्हैया कुमार की शिक्षा न्याय यात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह यात्रा राज्य में शिक्षा व्यवस्था की खामियों, सत्रों में देरी, पेपर लीक और छात्रों पर दमन के मुद्दों को उजागर करेगी.

कांग्रेस ने हाल ही में राजेश राम को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही पार्टी ने विभिन्न जिलों में दलित नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां देकर संकेत दे दिया है कि आगामी चुनाव में उसका फोकस दलित और पिछड़ा वर्ग होगा.

पटना में फुले पर बनी फिल्म देखेंगे राहुल

पटना में राहुल गांधी ईबीसी विचारक ज्योतिराव फुले पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का विशेष प्रदर्शन देखेंगे. इस कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और दलित समुदाय के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस का यह कदम दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

राहुल गांधी दरभंगा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान वो जनता से सीधे संवाद करेंगे. इस जनसभा के लिए कांग्रेस ने खासकर सीमांचल और मिथिलांचल के दलित आंबेडकर छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को बुलाया है.

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि वे कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्रावासों में जाकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी एक न्याय पत्र तैयार करेगी, जो विधानसभा चुनाव के लिए वादों का घोषणापत्र होगा.

केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला

शिक्षा मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने के साथ-साथ कांग्रेस ने सीजफायर नीति को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है. पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई का समर्थन किया था, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बहाने मोदी सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मधुबनी की रैली में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को “मिट्टी में मिला देने” की बात कही थी. ऐसे में बिहार चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर घमासान मचने के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.