Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

जिस स्कूल बस की टक्कर से हुई थी डॉक्टर की मौत, उसमें नहीं था एक भी छात्र… तो किसे लेकर जा रहा था ड्राइवर?

मध्य प्रदेश में बीते 12 मई को एक सड़क हादसा हुआ था. भोपाल जिले के बाणगंगा में 12 मई को स्कूल बस ने एक महिला डॉक्टर और कई राहगीरों को कुचल दिया था. हादसे में युवा महिला डॉक्टर की जान चली गई थी. मृतक डॉक्टर नाम आयशा बताया गया. घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार था. अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिफ्तार कर लिया है. आरोपी ड्राइवर का नाम विशाल है. वो बैरसिया रोड पर दिल्लौद गांव में छिपा हुआ था.

पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ लपापवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो रविवार रात को बस बारात में कोलार ले गया था. बस में लगभग 30 बाराती थे. उसने बताया कि कोलार में शादी होने के बाद अगले दिन सोमवार सुबह वो बारातियों को लेकर बैरसिया आ रहा था. इसी दौरान पॉलिटैक्निक की ओर जो सड़क जाती है वहां पीतल मंदिर के पास घाटी पर बस के ब्रेक फैल हो गए.

हादसे के बाद बस छोड़ हुआ फरार हुआ ड्राइवर

बेकाबू बस ने कार समेत आठ वाहनों को टक्कर मारी. इसके बाद बस डिवाइडर से टकराई. तब जाकर वो रुकी. इस हादसे के बाद सभी बाराती मौके से चले गए. इसी बीच उसने भी बस को छोड़ा और हलालपुरा बस स्टैंड पैदल पहुंचा. यहां से वो बस से अपने गांव चला गया. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को ये भी बताया कि उसने हादसे से पहले लोगों को अवाजें दी ताकि वो हट सकें, लेकिन सिग्नल रेड था. इस वजह से कोई हट नहीं पाया.

ड्राइवर के पास नहीं है कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस

आरोपी ने बताया कि वो गांव के एक व्यक्ति की प्राइवेट कार चलाता है. उसके पास कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. उसने बताया कि प्रवेश नागर ने प्रदीप पांडे से ये बस खरीदी थी. प्रवेश के पास दो और बसें हैं. गांव में जो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं अगर उनके लिए बसों की आवश्यकता पड़ती है, तो प्रवेश बसों को किराए पर देता है. उस दिन प्रवेश ने बैरसिया के एक गांव से कोलार तक बारत में बस 15 हजार रुपए में किराए पर दी थी.

पुलिस ने कराया आरोपी का मेडिकल

वहीं आरोपी घटना के समय कहीं नशे में तो नहीं था, ये जानने के लिए पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है.पुलिस ने हादसे के बाद श्रीनंदा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी को आरोपी बनाया है. इस समिति में सचिव प्रदीप पांडे समेत कुल आठ लोग हैं. पुलिस द्वारा सबकी भूमिका की जांच की जा रही है. अगर जांच में सबकी सहमति से बस बेचने की बात सामने आती है, तो सभी को आरोपी बनाया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.