Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

जालौन डकैती कांड: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर; 5 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

यूपी के जालौन जिले के कोंच कस्बे में 15 मई को दिनदहाड़े नवीन ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था. इस मामले में पुलिस की बदमाशों से दो मुठभेड़ हो चुकी है. सोमवार रात को भी डकैती में शामिल तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. वहीं डकैती के 24 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़ में दो और बदमाशों को पकड़ लिया, जिसमें से एक घायल हुआ, जबकि दूसरे ने खुद ही स्वंय को पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल, कोंच कोतवाली, कैलिया थाना और एसओजी की संयुक्त टीम को पुख्ता जानकारी मिली कि डकैती कांड में शामिल फरार बदमाश किसी अन्य वारदात की फिराक में हैं और क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जुझारपुरा से हिंगुटा जाने वाली नहर पट्टी के पास इलाके की घेराबंदी की. जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, गोलू उर्फ अजय कुशवाहा (निवासी कैलिया), पुलिस की गोली से घायल हो गया. उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

तमंचे, कारतूस, बाइक और आभूषण बरामद

वहीं, दूसरे बदमाश रामू कुशवाहा (निवासी कैलिया) ने पुलिस की सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर के डर से खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा और सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी कार्रवाई की समीक्षा की. पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जो डकैती में प्रयुक्त या लूटे गए माल का हिस्सा थे.

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने क्या बताया?

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि डकैती की वारदात में शामिल छह बदमाशों की पहचान हो चुकी है. अब तक पांच बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं. एक फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. बहुत जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा. गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि डकैती की योजना किसने बनाई थी. गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है और लूटा गया बाकी माल कहां छिपाया गया है.

सोमवार रात को भी हुई थी बदमाशों से मुठभेड़

इससे पहले सोमवार रात भी पुलिस ने डकैती में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. इनमें झांसी के समथर थाना क्षेत्र के करहई गांव निवासी राजवीर गोस्वामी, रामेंद्र उर्फ रामू पाल और रानू शामिल हैं. ये तीनों मुठभेड़ में घायल हुए थे और अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. बता दें किकोंच जैसी शांत तहसील में दिनदहाड़े हुई डकैती से व्यापारी वर्ग और आम लोग सहमे हुए थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दो मुठभेड़ों में लगातार सफलता के बाद शहर में राहत और भरोसे का माहौल बन रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.