Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जालंधर कैंट में दिनदहाड़े महिला गायब, CCTV फुटेज ने पुलिस की बढ़ाई उलझन

0

जालंधर कैंट के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से हड़कंप मच गया है। महिला अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने आई थी, लेकिन कुछ ही देर में गायब हो गई। बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां को सफेद रंग की कार सवार कुछ युवकों ने जबरन कार में बिठाकर अगवा कर लिया, जबकि पुलिस जांच में मामला पूरी तरह उलझा नजर आ रहा है।

घटना कैंट बाजार की बताई जा रही है, जहां 35 वर्षीय महिला रोज़ी अपनी बेटी के साथ खरीदारी के लिए आई थी। बेटी के अनुसार, दोनों ने मिलकर एक पिज्जा लिया था, जिसके बाद मां ने उसे यह कहकर छोड़ दिया कि वह सब्जी लेने जा रही है। बेटी वहीं इंतजार कर रही थी कि तभी उसने देखा—कुछ युवक सफेद कार में आए, मां के मुंह पर कपड़ा लपेटा और उसे कार में खींचकर चर्च रोड की ओर भाग गए। लड़की के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कैंट के प्रभारी व डीएसपी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी महिला को जबरन ले जाने की घटना की पुष्टि नहीं की। दुकानदारों ने कहा कि यदि बाजार में ऐसा कुछ हुआ होता, तो जरूर शोर-शराबा सुनाई देता।

इसी बीच जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले तो स्थिति और उलझ गई। एक फुटेज में महिला खुद एक खाने-पीने की दुकान के पास से ई-रिक्शा में अकेले बैठकर चर्च रोड की ओर जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला ने जानबूझकर बेटी को वहीं छोड़ दिया, या फिर कोई और कारण है।

फिलहाल पुलिस ने बेटी से महिला के अन्य रिश्तेदारों के नंबर लेकर संपर्क किया है और परिवार को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला था। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.