Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जलालाबाद में खड़े मोटरसाइकिल के चंडीगढ़ में कटे चालान, हैरान कर देगा मामला

जलालाबाद: जलालाबाद में एक मोटरसाइकिल पी.बी.-10 एच.सी.-01637 के दो बार चंडीगढ़ में चालान कट गए लेकिन मालिक का दावा किया है कि वह कभी चंडीगढ़ ही नहीं गया और उसकी मोटरसाइकिल भी वहां नहीं गई। चालान जलालाबाद में मौजूद मोटरसाइकिल के चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर दोपहर एक बजे और शाम छह बजे काटे गए। मालिक को मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि उसकी बाइक पर चालान काटा गया है। उसने कहा कि उसे 2024 का भी एक चालान मिला है, जिससे कुल तीन चालान हो गए हैं, जिनकी राशि 2500 रुपए है।

मालिक ने प्रशासन से गुहार लगाई है और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को लिखित शिकायत भेजी है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अगर कोई और इस बाइक के नंबर का इस्तेमाल करके कोई अपराध करता है, तो उसकी जिम्मेदारी मालिक पर आ सकती है। मोटरसाइकिल के मालिक कश्मीर चंद वासी लमोचड़ कलां ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर दो चालान एक बजे और छह बजे के करीब काटे गए, जिनकी कुल राशि 2500 है। मालिक ने स्पष्ट किया कि उसकी बाइक जलालाबाद में थी और चंडीगढ़ में नहीं गई।

मालिक ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की जांच की जाए, क्योंकि अगर उसकी बाइक का नंबर किसी अपराध में इस्तेमाल होता है, तो उसको कसूरवार ठहराया जाएगा। उसने यह भी बताया कि उसने बाइक लुधियाना से खरीदी थी और उसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। उसने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.