Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

जबलपुर में मनमर्जी से बढ़ा रहे दूध के दाम, जनता को प्रशासन से है कार्रवाई की आस

जबलपुर। जबलपुर में डेयरी संचालकों ने एक बार फिर मनमर्जी से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रति लीटर दूध की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि डेयरी संचालकों ने की है। दूध के दाम बढ़ने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। डेयरी संचालकों की मनमर्नी पर अंकुश लगाने के लिए वे प्रशासन से कार्रवाई की आस लगा रहे हैं। कुछ संगठनों ने दूध मूल्य वृद्धि का विरोध शुरू कर दिया है।

आरोप लगाए जा रहे हैं कि दूध की कीमतों में वृद्धि से पूर्व डेयरी संचालकों ने न तो प्रशासन से अनुमति ली, न ही सूचना दी। जबलपुर में 100 से ज्यादा डेयरियां संचालित हैं, जहां पर रोजाना लाखों लीटर दूध उत्पादन होता है। यहां से बड़ी मात्रा में दूध की खेप नागपुर और अन्य शहरों में भेज दी जाती है। जो शेष बचता है, उसे शहर में खपाया जा रहा है। इस दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती है।

गुणवत्ता से खिलवाड़ करने के बाद भी दूध के दाम बढ़ाकर 70 से 73 रुपये कर दिए गए। इधर वेटरनरी विभाग भी इन डेयरियों में पले गोवंश के साथ हो रहे अत्याचार और ज्यादा दूध उत्पादन की लालच में उन्हें लगाए जा रहे जहरीले इंजेक्शन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले में तीन साल के भीतर दूध के दामों में 11 रुपये तक वृद्धि की जा चुकी है।

त्योहारों के ठीक पहले दूध के दाम बढ़ाकर महंगाई का झटका दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रशासन के मौन पर नाराज है। इधर दुग्ध माफियाओं ने अपनी मर्जी से दाम बढ़ दिए हैं। जबकि गाय-भैंस पालन में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री चारा, भूसा के दाम फिलहाल नहीं बढ़े हैं, मुनाफाखोरी के लिए दूध के दाम बढ़ा दिए गए। दूसरी ओर आसपास के गांवों में भैंस का दूध 50 से 55 रुपये लीटर मिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.