Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, जिसे इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बाइक पर तीनों युवक सवार थे और अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जबलपुर के पाटन शाहपुरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों युवक जुगतरा गांव के रहने वाले है। हादसे में अतल कुशवाहा और सचिन दहिया की मौत हो गई है।  श्रीकांत नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है। पाटन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,  गंभीर घायल युवक का अभी इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.