Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि...
Header Ad

चातुर्मास 2025: 4 माह शिव के हाथ में है सृष्टि की बागडोर…भोले भंडारी प्रसन्न होने पर भर देते हैं भक्तों के भंडार

चातुर्मास 2025: चातुर्मास की शुरुआत भी सावन से ही होती है और सावन शिव का प्रिय महीना है. इस माह में शिव ने हलाहल विष को पिया था. आप भी अपने दोषों को दूर करने के लिए इन चार माह में शिव की भक्ति और आराधना कर सकते हैं.

जैसा कि नाम से ही विदित है भोलेनाथ यानी की ऐसे भगवान जो भोले हैं, जो अपने भक्तों पर शीध्र प्रसन्न हो जाते हैं. तो इन चार महीनों में आपके पास मौका है कि आप भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे अपने मनचाहे वरदान की प्राप्ति कर सकते हैं.

शिव को प्रसन्न करना भी बहुत सरल है. माना जाता है की वो भक्तों की पूजा से जल्द ही पसीज जाते हैं. अब ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भगवान शिव को क्या पसंद है, क्या है उनकी प्रिय वस्तुएं जिनको अर्पित करके आप मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

शिव को ये 10 चीजें चढ़ा कर करें प्रसन्न

जल– शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है. आचरण स्नेही होता है.

दुग्ध/दूध– शिवलिंग को दूध चढ़ाने से हमें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है.

दही– भगवान शंकर को दही से स्नान कराने से स्वभाव में गंभीरता आती है

शक्कर– शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है

शहद– भगवान को शहद अर्पण करने से हमारी वाणी में मधुरता आती है.

घी/घृत– शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शक्ति में वृद्धि होती है.

इत्र– शिव को इत्र अर्पित करने से विचारों में शुद्धि आती है

चंदन– शिवजी को चंदन लगाने से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है.

भांग– महादेव को भांग अति प्रिय है….भांग चढ़ाने से विकार और बुराईयों का अंत होता है.

केशर– भोलेनाथ को केशर अर्पित करने से सौम्यता मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.