Logo
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर... Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ...
Header Ad

घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं नेचुरल फेस सीरम, त्वचा रहेगी चमकदार

मानसून में नमी और ऑयल की वजह से मुंहासे, पिंपल्स जैसी समस्या होने लगती है जिसकी वजह से स्किन खराब लगने लगती है. मौसम के हिसाब से अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना बेस्ट रहता है. वैसे सवाल बना रहता है कि मानसून में स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं. क्योंकि इसका क्रीमी टेक्सचर स्किन में स्मूदनिंग को और बढ़ा देता है. वैसे इसकी जगह फेस सीरम का यूज भी बेस्ट रिजल्ट दे सकता है.

बीते सालों में लोगों ने फेस सीरम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया है. मार्केट में फेस सीरम के कई ऑप्शन मौजूद हैं क्योंकि ये स्किन को हाइड्रेट करता है और नेचुरली ग्लोइंग बनाता है. लेकिन सवाल है कि कहीं खरीदे हुए सीरम में केमिकल तो नहीं होता है.अगर आप मार्केट से फेस सीरम खरीदते हैं तो इसमें विटामिन सी, हाइड्रॉलिक एसिड वाले फेस सीरम मिलते हैं. वैसे आप घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर आप कैसे फेस सीरम तैयार कर सकते हैं.

फेस सीरम क्या होता है?

फेस सीरम लिक्किड फॉर्म में होता है जो आमतौर पर तेल या पानी के बेस से बना होता है. ये हल्का तेजी से स्किन में अब्जॉर्ब होने वाला स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो स्किन प्रॉबल्म्स को कम करने में हेल्प करता है और स्किन से काले धब्बे, मुंहासे और फाइन लाइन्स को कम करने में हेल्प करता है. इसे लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लोइंग भी दिखती है.

फेस सीरम लगाना क्यों है जरूरी?

फेस सीरम बाकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तरह ही स्किन के लिए जरूरी होता है. ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत दिलाने में हेल्प करता है. इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, हयालूरोनिक एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है.

घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम

अगर आप मार्केट के केमिकल बेस्ड फेस सीरम को नहीं लगाना चाहते हैं या वो आपकी स्किन पर सूट नहीं करते हैं तो इसकी जगह आप घर पर भी फेस सीरम तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी. इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल को मिलाएं. इसके बाद इसमें आप ग्लीसरीन को भी मिक्स कर सकते हैं. इसे आप किस साफ बॉटल में स्टोर कर लें. दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

फेस सीरम लगाने के फायदे

फेस सीरम लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है. इसे लगाने से दाग धब्बे और फाइन लाइन्स कम होती है. एजिंग साइन्स भी नहीं दिखते हैं. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है. जो स्किन एलर्जी से राहत दिलाने में मदद करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.