
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब मध्य प्रदेश लीग 2025 (MPL) की धूम है. एमपीएल में ग्वालियर चीताज ने लगातार हार के सिलसिले को खत्म करते हुए लीग में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. ग्वालियर ने जबलपुर रॉयल लायंस को कड़े मुकाबले में 15 रनों से हराया. 3 मैचों में जबलपुर टीम की यह दूसरी हार है.
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्वालियर चीताज ने ऋषभ चौहान (नाबाद 93) के दम पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जबलपुर महज 176 रन ही बना सकी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.