Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

गुटखा नहीं दिया तो दबंगों ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला, लहूलुहान कर भागे… पुलिस तलाश में जुटी

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. लूट, डकैती, हत्या और अब मामूली बातों पर भी चाकू चलाना आम बात हो गई है. ऐसा ही मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया जहां पर गुटखा नहीं देने जैसी छोटी सी बात पर दो बदमाशों ने एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी गुटखा लेकर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल दुकानदार को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

घटना जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. रेलवे प्लेटफार्म नंबर 1 के पास सर्किट हाउस नंबर 2 के पास स्थित एक पान की दुकान में काम करने वाला युवक आमिर अली रात करीब 1 बजे खाना खा रहा था. एक मोटरसाइकिल में सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और 40 रुपये का राजश्री गुटखा मांगने लगे.

आमिर ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और ताला खोलने की चाबी दुकान मालिक के पास है. इस पर दोनों युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर एक आरोपी ने आमिर की उंगली दांत से काट ली, जबकि दूसरे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. चाकू के वार से आमिर की पसली और कमर में गंभीर चोट आई हैं. हमले को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में पुलिस

घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 109, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं. बता दें कि जबलपुर में चाकूबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है. लगातार बढ़ती ऐसी वारदातें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.