Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

गाजीपुर: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो अपनी ही पत्नी के फोटो-वीडियो कर दिए वायरल… दुल्हन ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के भांवरकोल में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज में बुलेट की मांग कर रहा है और न देने पर उसके साथ मारपीट करता है. यही नहीं वह महिला के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिला को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. वह महिला के फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर रहा है.

दरअसल भांवरकोल थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला की फतेहपुर सिकंदर थाना के रहने वाले आदित्य यादव से इसी साल जनवरी में शादी हुई थी. शादी के एक हफ्ते के बाद ही पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और शादी में कम दहेज देने की बात कह कर मार्च 2025 में होली के त्योहार से पहले विवाहिता का सारा जेवरात रखकर उसे मायके भेज दिया और कहा कि जब तुम वापस आओगी तो बुलेट के लिए डेढ़ लाख रुपए भी साथ में लेकर आना. तभी तुम्हें घर में घुसने दिया जाएगा.

महिला को फोन पर गाली देता है पति

महिला का कहना है कि उसने ससुराल वालों से कहा कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और काफी गरीब है. किसी तरह से उन्होंने शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज दे दिया है. अब उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह बुलेट मोटरसाइकिल खरीद कर दे सकें. इसके बाद से ही महिला का पति उसे आए दिन फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली देता है. साथ ही अब उसने अब महिला के रिश्तेदारों को भी गालियां और धमकी देनी शुरू कर दी हैं.

महिला को बदनाम करने की कोशिश

महिला ने बताया कि उसका पति आदित्य उसके फोटो और वीडियो को गलत तरीके से व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर कर रहा है और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने पहले भी भांवरकोल थाने को शिकायती पत्र दिया था. लेकिन उसके ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उसने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को शिकायत पत्र दिया और भांवरकोल पुलिस ने 24 मई को पुलिस ने उसके पति आदित्य यादव समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.