Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

गर्भावस्था में करवा चौथ व्रत रखना कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट्स ने बताए जरूरी नियम और सावधानियां।

0

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में एक खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शादी-शुदा जिंदगी में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. करवा चौथ के उपवास में पूरा दिन बिना कुछ खाए और बिना पानी पिएं बिताया जाता है. ऐसे में एक सवाल बहुत आम हो जाता है कि, प्रेगनेंसी के दौरान करवा चौथ व्रत रखना रखना चाहिए या नहीं? क्योंकि कई महिलाएं प्रेगनेंसी में भी भावनात्मक, पारंपरिक और पारिवरिक वजहों से व्रत रखना चाहती हैं. हालांकि, गर्भावस्था के दौरान पूरा दिन भूखा-प्यासा बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है.

अगर आप भी प्रेगनेंट हों और इस बार करवा चौथ का व्रत रखने का विचार कर रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं और अगर व्रत प्रेगनेंट महिला व्रत रख रही है तो किन बातों का ध्यान रखें. ताकि मां और शिशु की सेहत पर इसका बुरा असर न पड़ सके.

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?

सीनियर डायटिशियन पायल शर्मा बताती हैं कि, करवा चौथ के प्रेगनेंसी के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना सेफ है या नहीं ये मां और बच्चे की हेल्थ पर डिपेंड करता है. करवा चौथ के व्रत के दौरान पूरा दिन बिना पानी के बिताना पड़ता है. वहीं, प्रेगनेंसी में बॉडी को रेगुलर हाइड्रेशन और न्यूट्रिशन की जरूरत होती है. ऐसे में मेडिकल डॉक्टर सलाह देते हैं कि, प्रेगनेंसी में निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए. साथ ही अपने डॉक्टर से इसके लेकर सलाह जरूर लें.

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

एक्सपर्ट बताती हैं कि, अगर आप फिर भी करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं तो, मोडिफाइ फास्ट रख सकती हैं. इसमें आपको पूरा दिन बिना पानी के नहीं बिताना होगा. आप पानी, नारियल पानी, दूध और फ्रूट्स लेते हुए व्रत को पूरा कर सकती हैं. पूरा दिन इंटरवल में कुछ न कुछ लिक्विड लेती रहें. इससे आपके व्रत रखने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी और सेहत को भी नुकसान नहीं होगा.

प्रेगनेंसी में व्रत रखने से हो सकती हैं ये दिक्कतें

एक्सपर्ट कहती हैं कि, सबकी प्रेगनेंसी अलग-अलग होती है. लेकिन निर्जला व्रत बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. अगर आप प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रखती हैं शरीर को कई दिक्कतें हो सकती हैं. जैसे चक्कर आना, डिहाइड्रेशन होना, कमजोरी, ब्लड प्रेशर कम होना आदि.

Leave A Reply

Your email address will not be published.