Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

खाना खिलाया, पैर भी दबाए; जब BJP विधायक ने की बुजुर्ग महिला की मदद

प्रयागराज से महाकुंभ मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और सामजिक संगठनों ने जगह-जगह कैंप लगाए हैं. यहां श्रद्धालुओं के लिए खान-पान और उनकी सेवा की जा रही है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी जगह-जगह कैंप लगाए हैं. जिले के राबर्ट्सगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाया है. यहां बीजेपी विधायक श्रद्धालुओं की सेवा करते दिख रहे हैं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु के पैर दबाते दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो में भाजपा विधायक श्रद्धालुओं की गाड़ी रोककर उसमें से बुजुर्ग महिला को उतार रहे हैं. वह उन्हेंसेवा शिविर कैंप में लाते दिख रहे हैं. उसके बाद वह महिला को खिचड़ी देकर पैर दबा रहे हैं. महिला अपने परिवार के संग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर गंतव्य को लौट रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.

बीजेपी कार्यकर्ता जुटे श्रद्धालुओ की सेवा में

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज के हिन्दुवारी तिराहे पर बीजेपी विधायक भूपेश चौबे द्वारा सेवा भाव शिविर लगाया गया है. यहां प्रयागराज महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बिस्किट, चाय-पानी और खिचड़ी दी जा रही है. शिविर में बीजेपी कार्यकर्ता श्रद्धालुओ की सेवा में जुटे हुए हैं. तीन दिन पहले विधायक भूपेश चौबे शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं की सेवा में जुट गए. इतने में श्रद्धालुओं की एक कार वहां रुकी. वह महाकुंभ से संगम स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे. कार में बुजुर्ग महिला भी थी.

हाथ-पैर दबाए, पूछा हाल

विधायक भूपेश चौबे ने जब बुजुर्ग महिला को देखा अतो वह तुरंत कार के पास पहुंचे. उन्होंने महिला को सहारा देकर कार से उतारा और उन्हें शिविर में ले आए. विधायक ने महिला को कुर्सी पर बैठाया और उनके हाथ पैर भी दबाया. महिला को खिचड़ी खिलाई. इस दौरान विधायक ने बुजुर्ग महिला से हालचाल पूछा. पावन कुंभ स्नान का जिक्र किया. महिला ने बताया कि वह परिवार संग स्नान कर लौट रही है. विधायक की सेवाभाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भूपेश चौबे राबर्ट्सगंज सीट से विधायक हैं. शिविर की व्यवस्था को घोरावल विधायक अनिल मौर्या भी देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.