Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

खंडवा में बवाल, शराब दुकान पर जमकर चले पत्थर, तीन लोग घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कंजर मोहल्ले में शराब ठेकेदार की दबिश टीम और कंजर मोहल्ले रहवासियों में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की वहीं मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थर और शराब की बोतले एक दूसरे पर फेकना शुरू कर दिया।

कंजर मोहल्ले के लोगों का कहना है कि,शराब ठेकेदार की दबिश टीम के लोगों ने कंजर मोहल्ले के लोगों से गाली गलौज की है। सूचना मिलते ही खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान मोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।

पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इधर पथराव की घटना में 3 से 4 लोग घायल हुए जिस में 2 महिला भी शामिल हैं। घटना पंधाना रोड़ कंजर मोहल्ला के पास वाइन शॉप की है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.