Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल, नई तारीखों के लिए करें इंतजार

0

देवभूमि उत्तराखंड की केदारनाथ धाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है. 23 अक्टूबर को भैया दूज के मौके पर बाबा केदारनाथ का कपाट बंद होने जा रहा है. मंदिर का कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद हो जाएंगी. 12 अक्टूबर तक की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है.

अब यात्री 13 से 21 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे. इसके बाद हेली सेवा की कोई और बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि बीच में मौसम खराब होने के चलते यात्रा को कई बार रोका गया, लेकिन अब मौसम सही होने पर यह यात्रा अंतिम दिनों में जोर पकड़ रही है. भारी संख्या में लोग यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं.

अंतिम स्लॉट की बुकिंग डेट जारी

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए संचालित हेली सेवा- गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से छह एविएशन कंपनियों के माध्यम से किया जाता है. अब यात्रा अंतिम चरण में है, जिसके चलते केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की मारामारी है. ऐसे में आईआरसीटीसी ने केदारनाथ धाम अंतिम स्लॉट के लिए बुकिंग तिथि जारी कर दी है.

इस तारीख को कर सकेंगे बुकिंग

अब आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी, जिसमें यात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे. इसके संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सुचारु रूप से चल रही है. यात्रा के अंतिम स्टॉल की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने तारीख जारी कर दी है. इस तारीख के बाद कोई भी स्टॉल नहीं बचा है. इसके बाद कपाट को बंद कर दिया जाएगा.

इस बार पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु

इस बाद मई के पहले सप्ताह से जारी है चार घाम यात्रा प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई बार यात्रा स्थगित हुई, लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम सामान्य होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है. इस बाद बाबा के दर्शने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचे. जानकारी के मुताबिक इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख को पार कर चुकी है.

10 अक्टूबर को बंद होगा हेमकुंड साहिब का कपाट

इसके साथ ही हेमकुंड साहिब का कपाट 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहा हैं. इसके साथ ही 9 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट यहां की बुकिंग के लिए बंद कर दी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.