Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

केदारनाथ पैदल यात्रा फिर शुरू, इस वजह से अचानक करना पड़ा था बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से केदारनाथ जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगलचट्टी के करीब लगातार भारी बारिश के चलते बरसाती नाले में मलबा और पत्थर आ गए. इस वजह से केदारनाथ पैदल यात्रा रविवार को स्थगित की गई थी. हालांकि, अब इस यात्रा को बहाल कर दिया गया.

दरअसल, रविवार को बरसाती नाले में भारी बारिश के दौरान अचानक मलबा आ गया था. इस मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. वहीं, अन्य दो घायल हो गए थे. रास्ते में मलबे के पत्थर आ जाने से पैदल मार्ग कई जगह बाधित हो गया था. इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ की पैदल यात्रा पर रोक लगा दी थी.

बारिश का अलर्ट जारी

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के मुताबिक, रविवार शाम से ही विभिन्न एजेंसियों ने पैदल यात्रा मार्ग को सही करने का काम शुरू कर दिया था. इसके बाद अलग-अलग स्थानों से मलबा और पत्थर हटाए गए और रास्ते को सुचारु बनाने का काम किया गया.

विभाग के मुताबिक, सुबह मौसम के साफ होने पर मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया था और अब केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन के अनुसार, उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी इलाके में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

विभाग ने लोगों से की अपील

अचानक होने वाली तेज बारिश के कारण पैदल मार्ग में ऊपर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिरने की संभावना रहती है. ऐसे में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने को कहा है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा के लिए जानकारी लेकर ही यात्रा करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.