Logo
ब्रेकिंग
UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;... Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नई नियमावली, गर्भगृह में मोबाइल... Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार से लेकर एमपी तक अलर्ट; जानें आज देशभर में कैसा रहेग... जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन...
Header Ad

किस दर्द में था पुखराज का परिवार? पति-पत्नी और दो बेटियों ने खाया जहर, 3 लोगों की मौत

बिजनौर के नूरपुर के टंडेरा गांव में गरीबी और कर्ज की वजह से एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया. बताया जा रहा है गांव निवासी पुखराज सिंह ने अपनी पत्नी रमेशिया प्रजापति और दो बेटियों के साथ मिलकर घर में सल्फास खा लिया. पुखराज की पत्नी रामेशिया (50), बेटी अनीता (21) और सुनीता (19) मौत हो चुकी है.

वहीं 53 साल के पुखराज का बेहद नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. जहां उसकी हालत भी सीरियस है. जानकारी के अनुसार, परिवार की माली हालत बेहद दयनीय थी. झोपडी में रह कर गुजर बसर कर रहे परिवार के पास सिर छिपाने के लिए पक्का घर तक नही था. जबकि कई बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासीय योजना से मकान बनवाने के लिये पुखराज प्रजापति ने फार्म भी भरा था.

छह लाख हो चुका था कर्ज

इतना ही नहीं शादी लायक हो चुकी दो जवान बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता पूरे परिवार को दिन रात खाये जा रही थी. ऊपर से पुखराज पर कुछ लोगों का तीन लाख का कर्ज था. जो चुकाते चुकाते छह लाख हो चुका था. पुखराज ईट भट्टे पर घोडे तांगे से ईट ढोकर जो कुछ कमा रहा था, उसमें बमुश्किल घर खर्च और कर्ज का ब्याज ही चुका पा रहा था.

कर्ज घटने की जगह लगातार बढ़ रहा था

कर्ज की रकम घटने की जगह लगातार बढ़ती जा रही थी. इसी कर्जे की जिल्लत और गरीबी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार को पुखराज ने पत्नी और दो बेटियों के साथ सल्फास खा लिया. पुखराज की जिन दो बेटियों की मौत हुई, उसके अलवा उसकी बड़ी बेटी और एक बेटा भी है. बेटे का नाम सचिन है. सचिन भी ईट भट्टे पर मजदूरी करता है.

बेटे ने क्या बताया

घटना वाली रोज वह सुबह पांच बजे भट्टे पर मजदूरी करने चला गया था. सचिन ने बताया कि बरसात में घर की छत पर पड़ी प्लास्टिक की पन्नी से भी पानी टपकता था. नई पन्नी लाने के लिए वह चार पांच दिनों से डबल मजदूरी कर रहा था. वहीं 25 तारीख को दस हजार रूपये की कर्जे की किस्त देनी थी, लेकिन दो दिन निकल गए थे.

कोई न कोई लेनदार रोज तगादा करता था

बेटे ने बताया कि दिन रात कड़ी मेहनत और मजदूरी के बाद भी रुपये नहीं इक्कट्ठे हो रहे थे. पूरा घर परेशान हाल में था. इसी वजह से उसके मां-बाप और बहनों ने जीवन से छुटकारा पाने को सल्फास खा लिया. बता दें कि कर्ज की वजह से कोई न कोई लेनदार रोज पुखराज से तगादा करता था, जिससे तंग आ कर पुखराज और पूरा घर टेंशन में रहता था.

10 लोगों और 2 फाइनेंस कम्पनियों के खिलाफ केस दर्ज

गरीब परिवार द्बारा जहर खाने की घटना के बाद बिजनौर के प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में ब्याज पर रुपये बांटने वाले दस लोगों और दो फाइनेंस कम्पनियों के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है. डीएम बिजनौर जसजीत कौर ने बताया कि इस दुखद घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं.

उन्होंने बताया कि कर्ज चुकाने और कुछ आपसी कलह क्लेश की बात भी सामने आई है. अभी ब्याज पर रुपये देकर उत्पीड़न करने वाले दस लोगों और दो फाइनेंस कम्पनी संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.