Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

किन्नर अखाड़े में सब बिकता है! 11 लाख में महामंडलेश्वर, एक लाख में अमृत स्नान और 5 हजार में ID… हिमांगी सखी ने बता दी रेट लिस्ट

महाकुंभ में आया किन्नर आखाड़ा इस समय सुर्खियों में है. किन्नर अखाड़े से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को बाहर कर दिया गया है. इस बीच जगद्गुरु महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाया. हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और उनके गुर्गों ने मुझे मारा पीटा है. हिमांगी सखी ने पूरे शरीर पर लगे जख्म को भी दिखाया.

महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़े में हो रहे कामकाजों को लेकर मैंने सवाल किया तो मुझे बाहर कर दिया गया. मैंने ये सब बोला है तो अब मुझे मार दिया जाएगा. पांच हजार में अखाड़े की आईडी दे दी जाती है. महामंडलेश्वर का पद बेचा जाता है. 11-11 लाख मांगा जाता है. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी मांगती हैं. बग्गी पर बैठना है और शाही स्नान करना है तो एक लाख रुपए देना होगा.

मैंने गलत के खिलाफ आवाज उठाई, इसलिए मारा-पीटा

हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़े में पैसे लेकर महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है. ममता कुलकर्णी के मामले में भी ऐसा ही हुआ. किन्नर अखाड़े में मांस-मदिरा का सेवन किया जाता है. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की देख-रेख में ही यह सब कुछ हो रहा है. मेरे शिविर में आकर मेरे साथ मारपीट की गई है. मैंने गलत के खिलाफ आवाज उठाई, इसलिए मेरे साथ ऐसा किया जा रहा है.

किन्नर अखाड़े में मांस-मदिरा का सेवन भी होता है- हिमांगी सखी

हिमांगी सखी ने कहा कि मैं वैष्णव धर्म से आती हूं. मैं शुरू से सनातनी रही हूं. हमको नशा और मांस-मदिरा लेने का शौक नहीं है. जो मांस मदिरा का सेवन करते हैं, हम उनके साथ कभी जुड़ नहीं सकते. उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महाकुंभ के किन्नर अखाड़े के शिविर में नशा करते हैं. शराब भी पीते हैं. मांस-मदिरा का पान किया जाता है. ये सब कुछ अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की देख-रेख में होता है.

11-11 लाख रुपए लेकर महामंडलेश्वर बनाया जाता है- हिमांगी सखी

हिमांगी सखी ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को लेकर कहा कि वो खुद को धर्मगुरु कहती हैं और क्या संदेश दे रही हैं. 11-11 लाख रुपए लेकर महामंडलेश्वर बनाया जाता है. वहीं टीवी9 के साथ बातचीत के दौरान हिमांगी सखी फूट-फूट कर रोईं. हिमांगी सखी ने कहा कि मैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कानून कार्रवाई करुंगी, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाता है, किन्नर अखाड़ा उनके खिलाफ गुंडागर्दी करता है.

नाक और पैरों में चोट के निशान

अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि दो दिन पहले महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 12 गाड़ियों के साथ आईं और हमारे शिविर में जबरन घुस गईं. पुलिस अधिकारियों को शिविर से बाहर कर दिया और

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.