Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

कार्ड और पेन हुए पुराने…क्लास टीचर को गिफ्ट करें ये ट्रेंडी और अफोर्डेबल चीजें

0

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ये दिन पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन स्कूल और कॉलेज में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. साथ ही बच्चे अपने फेवरेट टीचर्स को स्पेशल फील करवाने के लिए उनके लिए स्पीच देते हैं या फिर गिफ्ट देकर उनका आभार व्यक्त करते हैं. अक्सर छात्र टीचर्स को पेन, डायरी या फिर कार्ड देते हैं. लेकिन अब ये गिफ्ट्स पुराने हो गए हैं.

आज कल मार्केट में कई ट्रेंडी और अफॉर्डेबल चीजें मौजूद हैं, जो गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ऐसे में इस बार टीचर्स को स्पेशल फील कराने के लिए इन गिफ्ट्स ऑप्शन को चुन सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 ट्रेंडी और यूनिक गिफ्ट्स जिसे देख आपकी मैम भी कहेंगी Wow.

कॉफी मग है बेस्ट ऑप्शन

आज कल मार्केट में एक से बढ़कर एक कॉफी मग मिलते हैं. इस बार आप टीचर्स डे पर अपनी प्यारी मैम को कॉफी मग दे सकते हैं. ये काफी ट्रेंडी ही हैं और कम बजट में मिल भी जाते हैं. जब भी आपकी मैम इसमें कॉफी या चाय पियेंगीं तो आपको जरूर याद करेंगी. ये एक बेस्ट ऑप्शन है.

इयरिंग्स भी दे सकते हैं

लड़कियों को कानों में झुमके पहनना काफी पसंद होता है. रोज-रोज स्कूल में नए-नए झुमके पहनकर पहनकर आना कई टीचर्स को पसंद होता है. ऐसे में आप अपनी प्यारी टीचर को झुमके का नया पेयर दे सकते हैं. ये उन्हें जरूर पसंद आएगा.

लैंप भी है अच्छा ऑप्शन

आज कल ऑनलाइन और ऑफलाइन लैंप के काफी अच्छे ऑप्शन मिल रहे हैं. ये घर की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. टीचर्स डे पर आप अपनी मैम या सर को लैंप गिफ्ट कर सकते हैं. 500 रुपये से भी कम में आपको एक बेहतरीन लैंप मिल जाएगा. ये एक ट्रेंडी और शानदार गिफ्ट ऑप्शन है.

फैंसी कैंडल करें गिफ्ट

इस बार टीचर्स को गिफ्ट करने के लिए फैंसी कैंडल भी चुन सकते हैं. अलग-अलग शेप और अलग-अलग खूशबू की कई कैंडल मार्केट में मिल रही हैं. ये घर में खूशबू फैलाती हैं और मूड को भी रिलैक्स करती हैं. स्कूल से थकी हारी मैम जब घर जाकर इस कैंडल को जलाइंगी तो उनका मूड भी फ्रेश होगा और आपको जरूर याद करेंगी. 200 रुपये से भी कम में आपको एक बढ़िया कैंडल मिल जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.