Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कश्मीर में अमन हो, हालात बेहतर हो जाए… श्रीनगर से रवाना हुआ हज के लिए पहला ग्रुप, कश्मीर के लिए की दुआ

हज 2025 के लिए हाजियों का सऊदी अरब पहुंचना शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अटैक के बाद हालात बिगड़ गए थे. इस बीच अब श्रीनगर से भी रविवार को हाजियों का पहला ग्रुप रवाना हो गया है. श्रीनगर से हज करने के लिए रवाना हुए पहले ग्रुप में 178 लोग तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए हैं. लोगों में इस मौके पर तीर्थयात्रा पर जाने के लिए उत्साह दिखा.

हज के लिए जा रहे एक तीर्थयात्री ने इस मौके पर कहा, व्यवस्था काफी अच्छी की गई है. हम दुआ करेंगे कि कश्मीर में अमन हो, लोगों के लिए शांति होनी चाहिए. इस मौके पर एक और तीर्थयात्री ने कहा, हम सभी के लिए दुआ करेंगे, खासकर वादी में जो हालात खराब है इसको लेकर हम अमन की दुआ करेंगे.

तीर्थयात्रियों ने अमन की दुआ की

एक तीर्थयात्री ने इस मौके पर कहा, पहलगाम में जो भी हुआ उसके लिए हमें काफी दुख है. हमारी दुआ रहेगी कि कोई बेगुनाह न मरे और हालात बेहतर हो जाए. तीर्थयात्री अफसा ने कहा, मैं खुश बहुत हूं, पहलगाम में जो हुआ उसके लिए बहुत दुख है, हमें शांति चाहिए. पहलगाम के पीड़ितों के लिए भी दुआ करूंगी कि उनकी आत्मा को शांति मिले और जो उनका परिवार है उनकी मुश्किलें भी आसान हो. मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी आने वाली पीढ़ी कश्मीर में शांति देखें.

करीबियों से ली विदाई

इस मौके पर लोग अपने करीबियों को हज के लिए छोड़ने के लिए आए. जहां से एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई, सभी लोग तीर्थयात्रियों के गले लग रहे थे और आंसुओं के साथ उन्हें विदाई दे रहे थे. साथ ही उनके सुरक्षित हज करने और वापस आने की दुआ मांग रहे थे.

भारत के कितने लोग करेंगे हज?

जहां श्रीनगर से तीर्थयात्रियों का पहला ग्रुप 4 मई को सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ है. वहीं, भारत से हज के लिए तीर्थयात्रियों का पहला ग्रुप 29 अप्रैल को पहुंचा. सबसे पहले भारत से 262 तीर्थयात्रियों का ग्रुप सऊदी अरब पहुंचा. हज 2025 के लिए, सऊदी ने भारत से 175,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया है. इसी के चलते अभी कई फ्लाइट्स में हाजी भारत से सऊदी अरब पहुंचेंगे. फिर हज के अरकान शुरू किए जाएंगे.

पहलगाम में हुआ हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में आतंकवादियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया और 26 लोगों पर गोलियां बरसाई और बेरहमी से उनकी जान ले ली. यह लोग पहलगाम की वादियों में छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटे. इस अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर लोग डर और दहशत के साए में रहने को मजबूर हो गए हैं. इस अटैक की घाटी में लोगों ने निंदा की है. इसी बीच पहलगाम अटैक के बाद अब 178 यात्री हज के लिए रवाना हुए हैं. इन सभी हाजियों का कहना है कि वो हज यात्रा के दौरान खुदा से कश्मीर में अमन और शांति की दुआ करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.