Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

कर्नाटक में मुर्गी ने दिया नीला अंडा… अधिकारी भी हो गए हैरान, क्या कहता है साइंस?

0

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नगिरी तालुक से एक अनोखा मामला समाने आया है. यहां के नल्लूर गांव में एक मुर्गी ने नीला अंडा दिया. ये देखकर सभी हैरान गए. दरअसल, नल्लूर गांव के रहने वाले सैयद नूर मुर्गी पालन करते हैं. उन्होंने दस मुर्गियां पाली हुई हैं. उन्हीं में से सफेद अंडा देने वाली एक मुर्गी ने नीला अंडा दिया. इसकी जानकारी गांव वालों को लगी तो लोग भी ये जानकर हैरान रह गए.

नीला अंडा देने वाली मुर्गी के बारे में जब पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो वह भी हैरान रह गए. मुर्गी के नीले अंडे देने पर उन्होंने हैरानी जाहिर की. उनका मानना ​​है कि नीला रंग मेडस में बिलीवरडिन नाम के पिगमेंट की वजह से हो सकता है. अंडे का सिर्फ ऊपरी भाग ही नीला है. बाकी सब सामान्य है. चन्नगिरी पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर अशोक ने बताया कि अगर मुर्गी लगातार नीले अंडे दे रही है तो इसका वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा.

कई मुर्गियां नीले अंडे भी देती हैं

आमतौर पर आपने सफेद और भूरे रंग के अंडों के बार में सुना होगा और देखें होंगे, लेकिन कई मुर्गियां नीले अंडे भी देती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीला अंडा देने वाली मुर्गियां अलग नस्ल की होती हैं, जिन्हें ‘ब्लू एग लेयर‘ कहा जाता है.ये मुर्गियां नीले रंग के कवर के अंडे देती हैं, जो हल्के नीले से लेकर गहरे नीले रंग तक होते हैं. इस तरह की मुर्गियां मुख्य रूप से अज़ोरा (Araucana) और Americana (अमेरिकाना) नस्ल की होती हैं.

नीले अंडे सामान्य अंडों की तरह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें प्रोटीन और ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है. हालांकि ये मुर्गियां आम मुर्गियों की तुलना में कम पाई जाती हैं, इसलिए इनके अंडे थोड़ा महंगे होते हैं. इन मुर्गियों की देखभाल और पालन आम मुर्गियों की तरह ही किया जाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.