Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

एक बार फिर चर्चा में जेल में बंद Pastor Bajinder, जानें इस बार क्या है मामला

मानसा जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बलात्कार के आरोपी पास्टर बजिंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पास्टर बजिंदर सिंह के पास जेल प्रशासन को मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद हुए हैं। यह खुलासा एआईजी जेल पंजाब राजीव कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में जेल में की गई विशेष चेकिंग के दौरान हुआ।

डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पास्टर बजिंदर के पास से एक टच मोबाइल फोन और 2500 रुपए नकदी मिली है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला जेल की सहायक सुपरिंटेंडेंट अनु मलिक ने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचित किया, जिसके आधार पर पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल और नकदी कैसे पहुंचे, और इसमें जेल स्टाफ की संलिप्तता है या नहीं। जेल प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। आपको बता दें कि, पास्टर बजिंदर पहले से ही जीरकपुर में एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में मानसा जिला जेल में बंद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.