Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

एक थ्रो ने उड़ा दिए दोनों तरफ के स्टंप… ऐसा निशाना नहीं देखा होगा, क्रिकेट का सबसे हैरतअंगेज रन आउट!

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) 2025 में 7 जून को क्रिकेट का सबसे हैरतअंगेज रन आउट देखने को मिला. जब विकेटकीपर के एक थ्रो ने दोनों तरफ के स्टंप को उड़ा दिया. इससे नॉन स्टाइक पर खड़ा बल्लेबाज रन आउट हो गया. इस तरह का रन आउट देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी और अंपायर हैरान रह गए. जबकि मैच देखने आए फैंस कुछ देर के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है? ये हैरतअंगेज रन आउट MPL के रायगढ़ रॉयल्स और पुनेरी बप्पा के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इन तरह रन आउट हुआ बल्लेबाज

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 के छठे मैच में 203 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ रॉयल्स को पारी की पांचवीं ही गेंद पर बड़ा झटका लग गया. जब उसके सलामी बल्लेबाज हर्ष मोगावीरा बिना खाता खोले ही अजीब तरह से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. हुआ ये कि रायगढ़ रॉयल्स की ओर से सिद्धेश वीर और हर्ष मोगावीरा बल्लेबाजी करने के लिए आए. पुनेरी बप्पा के रामकृष्णा घोष पहला ओवर डाल रहे थे.

विकेटकीपर ने उड़ा दिए दोनों तरफ के स्टंप

इस ओवर की पांचवीं गेंद को सिद्धेश ने हल्के से पीछे की ओर खेलकर रन लेने की कोशिश की. पुनेरी के विकेटकीपर सूरज शिंदे तेजी से गेंद की और लपके और बॉल को उठाकर स्टंप पर मारा. गेंद स्टंप पर लगी, लेकिन तब तक सिद्धेश क्रीज में लौट चुके थे. गेंद स्टंप पर लगने के बाद नॉन स्टाइक पर मौजूद स्टंप पर भी जाकर लग गई, उस समय वहां पर खड़े हर्ष मोगावीरा क्रीज से बाहर थे, जिससे वो रन आउट हो गए. इस नजारे को देखकर मैदान में मौजूद सभी लोग चौंक गए. जबकि सलामी बल्लेबाज हर्ष ये समझ भी नहीं पाए कि वो रन आउट हुए कैसे? इसका वीडियो MPL ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है.

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुनेरी बप्पा ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए. इसमें यश नाहर (82) और रुशीकेश सोनवणे (58) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सूरज शिंदे ने 12 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए. जवाब में रायगढ़ रॉयल्स की पूरी टीम 13.1 ओवर में 103 रन पर पवेलियन लौट गई. इस तरह उसे 99 रनों से हार झेलनी पड़ी. पुनेरी की ओर से निखित धूमल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.