Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस खत्म? CEC की बैठक कब, BJP कब करेगी नामों का ऐलान?

0

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 या 13 अक्टूबर को हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि इसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी. एनडीए में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए आज और कल का दिन भी महत्वपूर्ण है. 11 अक्टूबर को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में संभावित है, जिसमें बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा. उसके बाद ये नाम केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखे जाएंगे.

सभी गठबंधन सहयोगियों के बीच अब अंतिम समझौते पर सहमति बनने की उम्मीद है. राज्य स्तर की वार्ताएं पूरी हो चुकी हैं. बीजेपी ने प्रत्येक सीट के लिए तीन नामों का एक पैनल तैयार किया है, जिस पर शनिवार को कोर ग्रुप में चर्चा होगी और फिर उसे केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के लिए रखा जाएगा. जदयू (JDU) ने एनडीए के सहयोगियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी बीजेपी को सौंपी है.

13 अक्टूबर को आएगी पहली लिस्ट!

सूत्रों का ये भी कहना है कि उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः 13 अक्टूबर को जारी हो सकती है. उम्मीदवारों की पहली सूची के संयुक्त एनडीए सूची होने की उम्मीद है, जिसमें केवल बीजेपी नहीं बल्कि सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो सकते हैं.

उधर, एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है. लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि पदाधिकारियों में सहमति बनी है कि सभी 243 विधानसभा सीटों पर चिराग पासवान जो भी फैसला लेंगे, वो सभी के लिए स्वीकार्य होगा.

चिराग पासवान लेंगे हर फैसला

लोजपा सांसद शंभवी चौधरी ने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को चुनाव से जुड़े सभी फैसलों का अधिकार सौंप दिया है. सूत्रों का कहना है कि पहले लोजपा (रामविलास) ने 20-22 सीटों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब पार्टी कम से कम 25 और सीटों की मांग कर रही है. वहीं, पार्टी के कई नेताओं का तो ये भी मानना है कि कम से कम 45 सीटें मिलनी चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.