Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

ईरान पर हमले में अमेरिका ने किया भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल? सामने आया सच

भारत ने रविवार को कुछ सोशल मीडिया हैंडल के उन दावों को फर्जी बताकर खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल किया. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो वे और हमले करेंगे.

पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कई सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान ईरान के खिलाफ हमलों के लिए अमेरिका ने भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल किया. यह दावा फर्जी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट-फाइंडिंग यूनिट ने कहा कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका द्वारा भारतीय एयरस्पेस का उपयोग नहीं किया गया.

अमेरिका के विमान किस रास्ते से गए?

सरकार की फैक्ट चेक टीम पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कई सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका ने ईरान पर बमबारी करने के लिए भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल किया था. सोशल मीडिया का यह दावा फर्जी है.

पीआईबी की फैक्ट-फाइंडिंग यूनिट ने कहा है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका ने भारत के एयरस्पेस का उपयोग नहीं किया था. इसमें कहा गया है कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अमेरिका के विमान किस रास्ते से गए थे.

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला

बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच 13 जून से जारी संघर्ष में अमेरिका ने भी शनिवार रात को एंट्री मार दी. जिसमें अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इन ठिकानों में फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं. इन हमलों की पुष्टि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर की थी. ट्रंप ने कहा कि सबसे बड़ा हमला फोर्डो पर किया गया. ट्रंप ने बताया कि फोर्डो परमाणु सेवा अब पूरी तरह से खत्म हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.