Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

इधर ‘हाउसफुल 5’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, उधर डांस स्टेप कॉपी करने का लग गया इल्जाम

अक्षय कुमार जब भी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करते हैं, सबसे पहले उसे लेकर यही अंदाजा लगाया जाता है कि ये हिट होगी या फ्लॉप. अक्षय की कई फिल्मों की शुरुआत तो अच्छी होती है, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही फिल्में कमाई के मामले में अपना दम तोड़ने लगती हैं. वहीं 19 सितारों वाली ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों कई वजह से सुर्खियों में हैं. फिल्म के दो-दो क्लाइमैक्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. लेकिन इसी बीच फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी पर चोरी का आरोप लगा है.

‘हाउसफुल 5’ का गाना ‘लाल परी’ ट्रेलर रिलीज के दौरान से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वहीं जब गाना पूरी तरह से रिलीज किया गया, तो इसके एक डांस स्टेप पर कॉपी करने का आरोप लग गया. इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है. दरअसल डांसर, कोरियोग्राफर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर संदीप ब्राह्मण ने पब्लिकली ‘हाउसफुल 5’ के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर ‘लाल परी’ के लिए उनके सिग्नेचर डांस मूव्स में से एक की नकल करने का आरोप लगाया है.

सिग्नेचर स्टेप चोरी करने का आरोप

इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि रेमो ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया है. यह आरोप एक इंस्टाग्राम वीडियो के ज़रिए लगाया गया है, जिसे संदीप ने हाल ही में शेयर किया. लगभग एक महीने पहले, गाने के रिलीज़ होने के बाद, संदीप ने कोरियोग्राफर पर बिना किसी क्रेडिट के उनके सिग्नेचर स्टेप्स की नकल करने का आरोप लगाया था. वीडियो में, उन्होंने ‘लाल परी’ में मूव्स की समानता को अपने पुराने डांस क्लिप में से एक सीक्वेंस से जोड़ा.

‘हाउसफुल 5’ का ‘लाल परी’ गाना

उन्होंने वीडियो में कहा, “आप सभी ने मेरे सिग्नेचर मूव्स देखे हैं. हाउसफुल 5 के गाने ‘लाल परी’ में मेरे मूव को कॉपी किया गया है. मेरे कई दोस्तों ने मुझे इंस्टाग्राम पर डीएम किया. इसलिए, मैंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फिर से जांच की. उन्होंने न तो मुझे मेंशन किया है और न ही मुझे क्रेडिट दिया है. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.