Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

इतना मारा, इतना मारा कि बल्ला ही टूट गया, केएल राहुल कर रहे बड़े मैच की घनघोर तैयारी

IPL 2025 में केएल राहुल के बल्ले से किस कदर रन बरस रहे हैं, ये बताने की जरूरत नहीं. कभी ओपनिंग तो कभी नंबर 4 की पोजिशन, हर रोल में राहुल अपनी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिट बैठते दिखे हैं. IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में आगे चल रही है और उसमें भी केएल राहुल के रोल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. लेकिन, प्लेऑफ की रेस में दौड़ना और प्ले ऑफ का टिकट हासिल करने में थोड़ा तो फर्क होता है. केएल राहुल का इरादा दिल्ली की टीम के लिए उसी फर्क को मिटाने का है. जिस वजह से वो अगले होने वाले एक बड़े मैच की घनघोर तैयारी कर रहे हैं. तैयारी कुछ ऐसी चल रही है कि गेंद को मार-मारकर उन्होंने अपना बल्ला तक तोड़ लिया है.

दो टुकड़ों में बंटा केएल राहुल का बैट

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की जोरदार बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो में फ्रेंचाइजी ने खास तौर पर उस मूमेंट को हाईलाइट किया, जब राहुल के बल्ले के टूटकर दो हिस्से हो गए. दरअसल, केएल राहुल गेंद को लंबी यात्रा पर भेजना चाहते थे. इस कोशिश में उन्होंने गेंद पर करारा प्रहार किया. वीडियो देखकर पता चलता है कि गेंद दूर तो गई मगर उनका बल्ला बीच से टूटकर बिखर गया.

टूटे बल्ले पर अक्षर पटेल का रिएक्शन

बल्ला टूटने के बाद केएल राहुल काफी देर तक उसे निहारते रहे.और, फिर उस पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का रिएक्शन भी आया. केएल राहुल के टूटे बल्ले का हैंडल पकड़े अक्षर पटेल अपने साथी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स से कहते हैं कि मेरा नया बैट देखो. अक्षर हंसते हुए कहते हैं ये मंगूज बैट की तरह लग रहा है.

कब, कहां और किससे है बड़ा मैच?

अब सवाल है कि केएल राहुल किस बड़े मैच की तैयारी में अपना बल्ला तोड़ बैठे? तो वो मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स का RCB से 27 अप्रैल को होना है. IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों को 12-12 अंक हैं. मगर बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम दूसरे नंबर पर है जबकि RCB तीसरे स्थान पर. अब अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ के टिकट के और करीब पहुंचना है तो उसे 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम पर RCB को हराना होगा, जिसमें केएल राहुल की भूमिका बेहद अहम होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.