Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आवारा कुत्तों को लेकर बदल जाएगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश? सीजेआई की इस टिप्पणी से जगी आस

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बीते दिनों दिल्ली एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने प्रशासन को इस काम को करने के लिए 8 हफ्तों का अल्टीमेटम दिया था. कोर्ट के इस आदेश के बाद से ही इसको लेकर कई लोग विरोध तो कई लोग सपोर्ट में उतर आए हैं. यही कारण है कि अब मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले की समीक्षा करने की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश विवादों में घिरा हुआ है, कुछ लोग इसे सही हैं जबकि अन्य इसे गलत बता रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पशु जन्म नियंत्रण नियमों (ABC Rules) की भी आलोचना की और कहा कि समाज को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है.

कोर्ट के इस फैसले को लेकर कई एक्टर और एक्ट्रेस ने विरोध जताया है. इसके साथ ही इस आदेश को पलटने की मांग की है. यही कारण है कि अब इस मामले पर सीजेआई की टिप्पणी सामने आई है.

पूरे मामले पर क्या बोले सीजेआई?

सीजेआई ने इस पूरे मामले पर कहा हम देखते हैं. आवारा कुत्तों के पुनर्वास के आदेश के संबंध में महिला मुख्य न्यायाधीश गवई के समक्ष मेंशन किया गया है. महिला वकील ने कहा कि यह सामुदायिक कुत्तों के संबंध में है, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की एक अन्य पीठ ने कुत्तों को मारने और पुनर्वास के संबंध निर्देश दिया गया है. सीजेआई ने कहा मैं इस पर विचार करूंगा. सीजेआई के इस बयान के बाद तमाम पशु प्रेमियों को एक उम्मीद जगी है.

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक अन्य पीठ आवारा कुत्तों के संबंध में एक आदेश पहले ही पारित कर चुकी है. न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने सोमवार को कहा था कि कुत्तों के काटने की घटनाओं ने बेहद गंभीर स्थिति पैदा कर दी है और उसने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सभी आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से शीघ्र अति शीघ्र स्थानांतरित करने का आदेश दिया था.

वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की अगुवाई वाली पीठ द्वारा मई 2024 में पारित उस आदेश का बुधवार को हवाला दिया, जिसमें आवारा कुत्तों के मुद्दे से संबंधित याचिकाओं को संबंधित उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित कर दिया गया था. इसके बाद प्रधान न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि वह इस पर गौर करेंगे.

क्या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश?

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बीते दिनों आदेश दिया गया था कि दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को आठ हफ्तों के भीतर शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा था कि इस आदेश का अगर कोई विरोध करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट ने प्रशासन को इस पूरे काम को करने के लिए 2 महीने का समय दिया है. साथ ही आदेश दिया था कि रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जाए कि कितने कुत्तों को अब तक शेल्टर होम में भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.