Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

आंधी-तूफान और झमाझम बारिश… दिल्ली में येलो अलर्ट, इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

0

दिल्ली में दो दिन से तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आज के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी आज दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. 23 अगस्त से 28 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली के साथ-साथ और भी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

वहीं 23 अगस्त को झारखंड और ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 6-7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 26 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इ क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

अगले 7 दिनों के दौरान पहाड़ों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी. राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. 24 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

23 अगस्त को हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. 23 अगस्त तक उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 अगस्त से गुजरात में भारी भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है. 25 अगस्त को कोंकण में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

26 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोव में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात तट पर और 25-26 अगस्त को महाराष्ट्र तट पर तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

26 और 28 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को तमिलनाडु, तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.