Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

अमेरिका की जगह भेज दिया… ट्रैवल एजेंट बाप-बेटे के कारनामे ने उड़ाए होश

जालंधर: जालंधर के वैस्ट हलके में आते अशोक नगर निवासी फर्जी ट्रैवल एजेंट बाप-बेटे ने 3 लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उन्हें इंडोनेशिया में बंधक बना कर 1 करोड़ 20 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी एजेंटों ने पहले तीनों युवकों से सात-सात लाख रुपए एडवांस लिए थे और फिर अमेरिका की जगह इंडोनेशिया में अपने लोगों के पास भेज कर उन्हें बंधक बना लिया और सिर पर बंदूक रख कर घर फोन करवा दिया कि वह यू.एस.ए. पहुंच गए हैं। यू.एस.ए. पहुंचने का फोन आते ही तीनों युवकों के परिजनों ने एजेंट बाप-बेटे को 33-33 लाख रुपए और दे दिए लेकिन जब वह तीनों वापस आए तो पता लगा कि एजेंटों ने उनके साथ फ्रॉड किया है।

थाना एन.आर.आई. में फर्जी एजेंट रविंदर पाल सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी अशोक नगर और उसके बेटे जोत प्रकाश सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुबा सिंह निवासी माडल टाऊन कपूरथला ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए बस स्टैंड नजदीक दफ्तर खोल कर बैठे रविंदर पाल सिंह और उसके बेटे जोत प्रकाश सिंह के साथ बात की थी। वह उसके जानकार के माध्यम से मिला था जिन्होंने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 40 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 7 लाख रुपए एडवांस और बाकि के 33 लाख रुपए यू.एस.ए. पहुंचने के बाद देने थे।

वहीं आरोप है कि बेटा घर से अमेरिका के लिए निकला था। इसके बाद बेटे को फोन आया कि वह यू.एस.ए. सही सलामत पहुंच चुका है और बाकि के 33 लाख रुपए रविंदर पाल सिंह को दे दिए जाए। सूबा सिंह ने कहा कि उन्होंने बेटे को सैटल करने के लिए लोन लेकर और गोल्ड बेच कर पैसे जुटाए थे। जैसे ही उनका बेटा वापस आया तो पता लगा कि रविंदर पाल सिंह और उसके बेटे जोत प्रकाश ने उसे अमेरिका की जगह इंडोनेशिया अपने लोगों के पास भेज कर बंधक बना डाला था।

सूबा सिंह ने कहा कि बेटे के साथ तरनतारन और अमृतसर के भी दो युवक थे और उसके बेटे की तरह उनसे भी एजेंट ने 40-40 लाख रुपए इसी तरह ले लिए थे। बेटा के वापिस आने के बाद जब सारी असलीयत पता लगी तो पीड़ित परिवार ने एजेंट से बात की जिसने 40 लाख में से 21 लाख रुपए तो लौटा दिए लेकिन 19 लाख रुपए नहीं लौटाए। इस संबंधी एन.आर.आई. विंग को शिकायत दी गई जिसकी जांच के बाद एन.आर.आई. थाने में आरोपी एजेंट रविंदर पाल सिंह और उसके बेटे जोत प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल बाप-बेटे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.