Logo
ब्रेकिंग
कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो... टीचिंग में टेक्नोलॉजी के बेहतरीन उपयोग पर सतपुड़ा वैली को एल्ड्रोक इंडिया के-12 का राष्ट्रीय सम्मान
Header Ad

हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने जमकर मचाया तांडव, एक की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक वृद्ध ने प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौटने के बाद घर में पूजा-पाठ का आयोजन किया था। पूजा के दौरान जैसे ही परिवार के लोग हवन कर रहे थे, तभी हवन से निकले धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं, अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रहने वाले रामकिशोर साहू प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर लौटे।

इस दौरान उन्होंने गांव के गोटियां बाबा के स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया था। पूजा में शामिल होने के लिए लोगो को आमंत्रित किया था, यहां पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। सभी लोग पूजा के दौरान हवन कर रहे थे, तभी हवन के दौरान उठे धुएं से पास के पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हुई।

 मधुमक्खियां धुएं से परेशान हुई और पूजा में शामिल लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई, मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में 75 वर्षीय प्रेमलाल कोल हवन स्थल से 200 मीटर दूर खेत की तरफ भागे और गिर पड़े, इसके बाद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खिययों के हमले और गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। वहीं घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.