Logo
ब्रेकिंग
जीवाजी विश्वविद्यालय रिजल्ट पर भारी बवाल: BA फर्स्ट ईयर में 50% से ज्यादा छात्रों को सप्लीमेंट्री, प... यूपी टी20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरों पर कश्मीरा शाह का बयान: मामी के समर्थन में उतरीं, पैपराजी... यूएस सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप के मेल-इन वोटिंग एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को मिली अंतरिम राहत, कान... E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का डर खत्म: सरकार सख्त करेगी नियम, 3 PPM क्लोराइड लिमिट होगी अनिवार्य भारत बनेगा ग्लोबल चिप हब: सेमीकंडक्टर और ऑटो कंपोनेंट के लिए 60 दिनों में बदलेंगे नियम, पीयूष गोयल क... कुत्ते को राखी बांधने वाले विज्ञापन पर विवाद: कृति सेनन के ऐड पर भड़के काशी के विद्वान, बताया सनातन ... चेहरे पर बार-बार निकलते हैं मुंहासे? रोजमर्रा की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं पिंपल्स की समस्या नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचा...
Header Ad

सेनेटरी पैड की आड़ में तस्करी, कैसे पकड़ी गई लाखों की शराब? हैरान कर देगी कहानी

महाराष्ट्र में आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया. तस्कर सेनेटरी पैड की आड़ में 42 लाख 83 हजार 730 रुपये की विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे. इस बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस को अपने सूत्रों से शराब के तस्करी की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम तस्करों की तलाश में जुट गई थी.

महाराष्ट्र में सेनेटरी पैड में छिपाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी. इस बीच पुलिस को उनके खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि होली से पहले कुछ लोग प्रतिबंधित शराब के स्टॉक गोवा से महाराष्ट्र में कर रहे हैं. यह लोग शराब की तस्करी सेनेटरी पैड में छिपाकर कर रहे हैं, जिससे किसी को भी उन पर शक ना हो. हालांकि, राज्य आबकारी विभाग ने इस साजिश को नाकाम कर दिया है और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. उन्होंने कुल 42 लाख 83 हजार 730 रुपये की अवैध शराब जब्त की है.

सेनेटरी पैड के डिब्बों छिपाई थी शराब

राज्य एक्साइज डिपार्टमेंट को अवैध विदेशी शराब की तस्करी का खुफिया इनपुट मिला था. इसी सूचना के आधार पर ठाणे अधीक्षक प्रवीण तांबे की टीम ने भिवंडी पुलिस की टीम की मदद से सुबह करीब 5.30 बजे कल्याण-भिवंडी रोड पर टेमघर इलाके में साई प्रेम होटल के पास जाल बिछाया. इसके बाद वहां खड़े एक संदिग्ध छह टायर वाले टेम्पो की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने पाया कि सेनेटरी पैड के डिब्बों के पीछे महंगी विदेशी शराब की पेटियां छुपाई हुई थी. उन्हें तस्करी करके ले जाया जा रहा था.

361 पेटी शराब जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 361 पेटी विदेशी शराब और 362 कार्टून पेटी सेनेटरी पैड के जब्त किए हैं. पड़ोसी राज्यों में शराब की कीमत कम होने के कारण इस तरह की घटना अक्सर होती रहती है. राज्य आबकारी निरीक्षक आगे की जांच कर रहे इस बीच, वर्ष 2024-2025 के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की 21,000 बल्क लीटर शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया गया था. दो-तीन दिन पहले राज्य आबकारी विभाग ने भी एक टीम बनाकर सीमेंट मिक्सर के जरिए की जा रही तस्करी की साजिश को नाकाम किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.